15 मई तक बंद हैं ये 32 एयरपोर्ट, बुक कर रखा है फ्लाइट टिकट तो अभी जान लें पूरा अपडेट

India airport closures May 2025: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ी एहतियात बरतते हुए उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है.
15 मई तक बंद हैं ये 32 एयरपोर्ट, बुक कर रखा है फ्लाइट टिकट तो अभी जान लें पूरा अपडेट

India airport closures May 2025: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने बड़ी एहतियात बरतते हुए उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. देश में एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बताया कि एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और अन्य संबंधित विमानन एजेंसियों ने इस संबंध में NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया है.

15 मई तक बंद रहेंगे भारत के ये 32 एयरपोर्ट

DGCA ने बताया कि AAI और उनसे जुड़ी एविएशन अथॉरिटी ने एयरमैन को नोटिस (NOTAM) जारी कर बताया कि ऑपरेशनल कारणों के चलते 9 मई से 14 मई, 2025 तक (जो 15 मई 2025 को 0529 IST से मेल खाती है) सभी सिविल उड़ानों को देश के 32 एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन हवाई अड्डों से सभी नागरिक उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं. इसके अलावा, दिल्ली और मुंबई फ्लाइट इनफॉर्मेशन रीजन (FIR) के 25 एयर ट्रैफिक सर्विस (ATS) रूट्स भी ऑपरेशनल कारणों से बंद किए गए हैं.

इन 32 एयरपोर्ट के लिए आया आदेश

1. अधमपुर 2. अंबाला 3. अमृतसर 4. अवंतीपुर 5. बठिंडा 6. भुज 7. बीकानेर 8. चंडीगढ़ 9. हलवारा 10. हिंडन 11. जैसलमेर 12. जम्मू 13. जामनगर 14. जोधपुर 15. कांडला 16. कांगड़ा (गग्गल) 17. केशोद 18. किशनगढ़ 19. कुल्लू मनाली (भुंतर) 20. लेह 21. लुधियाना 22. मुंद्रा 23. नलिया 24. पठानकोट 25. पटियाला 26. पोरबंदर 27. राजकोट (हीरासर) 28. सरसावा 29. शिमला 30. श्रीनगर 31. थोइस 32. उत्तरलाई

कितने समय तक रहेगा ये प्रतिबंध?

NOTAM नंबर G0555/25 के अनुसार, ये प्रतिबंध 14 मई 2025 की रात 11:59 UTC तक लागू रहेगा, जो भारतीय समयानुसार 15 मई सुबह 5:29 बजे तक है. इस दौरान, ग्राउंड लेवल से लेकर अनलिमिटेड ऊंचाई तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सभी एयरलाइंस और ऑपरेटर्स को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों से अपनी उड़ानों की योजना बनाएं.

ड्रोन गतिविधियों से खतरे की आशंका

इस बीच, पाकिस्तान के साथ तनाव के चलते भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर 26 स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं. रक्षा सूत्रों के अनुसार, ये ड्रोन आयुध (हथियार) से लैस हो सकते हैं और सैन्य और नागरिक ठिकानों पर खतरा पैदा कर सकते हैं.

इन जगहों पर देखे जा रहे हैं ड्रोन

बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुवारबेट, और लखी नाला.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6