&format=webp&quality=medium)
Pune Airport, Representative Image
पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर भारतीय एयरफोर्स का एक विमान क्रैश हो गया है. इस घटना के कारण एयरपोर्ट के रेनवे को कुछ वक्त के लिए बंद करना पड़ा है. इस कारण से आवाजाही को अस्थायी तौर पर रोकना पड़ा था. हालांकि, सबसे राहत की बात है कि विमान में मौजूद पायलट और अन्य मेंबर्स (एयरक्रू) बिल्कुल सेफ हैं. इसके साथ हीं, प्रशासन ने यह साफ किया है कि घटना में एयरपोर्ट के आस-पास या अंदर किसी भी सिविल प्रॉपर्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. स्थिति पूरी तरह से फिलहाल नियंत्रण में है. इस घटना के कारण इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई उड़ानें रद्द हो गई हैं.
पुणे में हादसे के तुरंत बाद, रनवे को दोबारा चालू करने और उड़ानों को शुरू करने के लिए तेजी से कोशिश की जा रही है. मरम्मत कम युद्ध स्तर पर चल रही है और इसे पूरा कर लिया है.
अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत का काम पूरा होने और फ्लाइट्स का समय तय होने के बाद, आज दिन भर में पुणे एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक धीरे-धीरे पूरी तरह से नॉर्मल हो जाएगा. जल्द ही फ्लाइट्स अपने तय वक्त के अनुसार चलने लगेंगी.
ये उड़ानें हुई रद्द
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि भारतीय एयर फोर्स के विमान हादसे के बाद पुणे एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत का कामत बेहद तेजी से चल रहा है. इस घटना के कारण फ्लाइट्स को कुछ वक्त के लिए रोकना पड़ा था. इंडियन एयरफोर्स विमान की घटना के बाद पुणे एयरपोर्ट का रनवे कुछ वक्त के लिए उपलब्ध नहीं था. अब रनवे की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर पूरा हो गया है, जिसमें सुरक्षा सबसे ऊपर है. प्रस्थान सुबह 07.30 बजे से और आने वाली उड़ानें सुबह 8 बजे से शुरू होंगी. पुणे का एयर ट्रैफिक धीरे-धीरे नॉर्मल होगा.