फ्लाइट टिकट सस्ता होगा या सिर्फ उम्मीद, लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में कटौती के बाद हवाई यात्रियों को असल में क्या मिलेगा?

अब सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की बड़ी कटौती की है. जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया संकट के बीच इस फैसले से एयरलाइंस का खर्च कम होगा. तो क्या इसका सीधा फायदा आपको सस्ते टिकट के रूप में मिलेगा? पूरी डिटेल यहां जानें.
फ्लाइट टिकट सस्ता होगा या सिर्फ उम्मीद, लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में कटौती के बाद हवाई यात्रियों को असल में क्या मिलेगा?

एयरपोर्ट चार्ज में 25% कटौती से किराए पर होगा असर (फोटो: प्रतीकात्मक)

पिछले कुछ हफ्तों में आपने नोटिस किया होगा फ्लाइट टिकट अचानक महंगे हो गए हैं.इसका कारण साफ था फ्यूल महंगा, ऑपरेशन खर्च ज्यादा. लेकिन अब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है एयरपोर्ट चार्ज में 25% कटौती की,लेकिन असली सवाल क्या इससे आपका टिकट सस्ता होगा, तो आइए इसे साफ और आसान भाषा में समझते हैं.

5 प्वाइंट में पहले समझ लें पूरी बात

  • लैंडिंग और पार्किंग चार्ज 25% कम
  • लागू सिर्फ घरेलू उड़ानों पर
  • राहत 3 महीने के लिए
  • एयरलाइंस का खर्च घटेगा
  • किराए में राहत संभव, लेकिन तय नहीं
Add Zee Business as a Preferred Source

देखते हैं हवाई यात्रियों को क्या मिलेगा ?

  • ATF कीमतों में राहत, Fare Capping हटाया
  • Fuel Surcharge में एयरलाइंस को छूट के बाद एयरलाइंस को और बड़ी राहत
  • AERA ने 3 महीने के लिए लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की कटौती की
  • AERA ने सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में अगले 3 महीने के लिए 25% की राहत दी
  • ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू है
  • इसका लाभ सिर्फ घरेलू उड़ानों को ही मिलेगा
  • पश्चिम एशिया संकट के कारण सरकार के निर्देश पर यह राहत दी गई है

यह फैसला क्यों लिया गया?

  • सीधी बात पश्चिम एशिया संकट की वजह से
  • जेट फ्यूल और ऑपरेशन खर्च बढ़ गया

एयरलाइंस पर दबाव बढ़ा इसलिए सरकार ने Airports Economic Regulatory Authority of India के जरिए एयरपोर्ट चार्ज कम कर दिए ताकि एयरलाइंस को राहत मिले.

क्या आपका फ्लाइट टिकट सस्ता होगा?

  • एयरलाइंस का खर्च कम जरूर होगा लेकिन टिकट सस्ता करना एयरलाइंस के फैसले पर निर्भर है
  • यानी कि तुरंत बड़ी राहत नहीं मिल सकेगी
  • लेकिन किराए बढ़ने की रफ्तार कम हो सकती हैairline

आखिर कौन सा खर्च कम हुआ है?

  • 25% कटौती हुई है इन पर लैंडिंग चार्ज,पार्किंग चार्ज
  • यह एयरपोर्ट फीस का हिस्सा होता है, जो टिकट कीमत में जुड़ता है

पूरी डिटेल एक नजर में

  • कटौती: 25%
  • लागू: 7 अप्रैल 2026 से
  • अवधि: 3 महीने
  • लागू: सिर्फ Domestic flights

कारण: West Asia crisis

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • अगर आप घरेलू यात्रा कर रहे हैं तो किराया थोड़ा कम हो सकता है
  • या कहें तो फिर बढ़ोतरी रुक सकती है
  • लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट पर कोई सीधा असर नहीं

सीधी बात: “यह राहत indirect है, सीधा सस्ता टिकट नहीं”

अब आपको क्या करना चाहिए?

  • टिकट जल्दी बुक करें
  • अलग-अलग एयरलाइंस compare करें
  • flexible dates रखें
  • ऑफर्स और सेल पर नजर रखें
  • क्योंकि हाल ही में टिकट काफी महंगे हुए थे
  • ट्रैवल बजट प्रभावित हुआ था
  • यह फैसला थोड़ी राहत दे सकता है
    फीचरसरकारी फैसलाआपकी जेब पर असर
    क्या कम हुआ?लैंडिंग और पार्किंग फीसएयरपोर्ट चार्ज 25% घटे
    किस पर लागू?सिर्फ Domestic फ्लाइट्सइंटरनेशनल पर राहत नहीं
    कब से लागू?7 अप्रैल 2026 सेअगले 3 महीने तक
    टिकट सस्ता होगा?गारंटी नहींएयरलाइंस की मर्जी पर निर्भर
    मुख्य फायदाएयरलाइंस का खर्च घटेगाकिराए में बेतहाशा बढ़ोतरी रुकेगी
  • अगर फ्यूल कीमतें स्थिर रहीं तो किराया धीरे-धीरे stabilize हो सकता है
  • अगर फिर बढ़ीं तो राहत सीमित रह सकती है


आपके काम की बात

सरकार ने एयरलाइंस का खर्च कम किया है लेकिन आपकी जेब पर असर एयरलाइंस तय करेंगी.तो फिर इसलिए उम्मीद रखें कि लेकिन गारंटी नहीं है इसकी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या टिकट तुरंत सस्ता हो जाएगा

नहीं, तुरंत नहीं

Q2 क्या यह राहत सभी फ्लाइट पर है

नहीं, सिर्फ घरेलू उड़ानों पर

Q3 कितने समय के लिए लागू है

3 महीने

Q4 क्या आगे और राहत मिल सकती है

स्थिति पर निर्भर करेगा

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6