यूरोप घूमने का गोल्डन चांस! एयर इंडिया लाया 'वन इंडिया' सेल, भारत से धमाकेदार फ्लैट किराए पर करें बुकिंग

एयर इंडिया की ‘वन इंडिया’ सेल में भारत से यूरोप कहीं भी जाने के लिए शानदार फ्लैट किराया ऑफर. इकोनॉमी, प्रीमियम और बिजनेस क्लास में आकर्षक रेट, सीमित सीटें और कॉम्प्लिमेंट्री बदलाव सुविधा, जल्दी बुक करें और यूरोप घूमने का मौका पाएं.
यूरोप घूमने का गोल्डन चांस! एयर इंडिया लाया 'वन इंडिया' सेल, भारत से धमाकेदार फ्लैट किराए पर करें बुकिंग

एयर इंडिया ने अपनी नई ‘वन इंडिया’ प्रमोशनल सेल लॉन्च की है.इसमें भारत से यूरोप किसी भी जगह जाने वाले यात्रियों को शानदार फ्लैट किराया देने का ऑफर हो रहे हैं. यह सेल सीमित समय के लिए मौजूद है और साथ में यात्रियों को यूरोप की खूबसूरत जगहों तक किफायती यात्रा करने का अवसर देती है. ये ऑफर यात्रियों को काफी लुभाने वाला है.

वन इंडिया, वन किराया

आपको बता दें कि ‘वन इंडिया’ सेल एयर इंडिया के नेटवर्क पर यात्रा को आसान और किफायती बनाती है.तो इसका मतलब है कि भारत के किसी भी शहर से एयर इंडिया के यूरोपियन गेटवे तक फ्लैट किराया लागू होगा.आपको बता दें कि ‘वन इंडिया’ सेल एयर इंडिया के नेटवर्क पर ट्रैवल को आसान और किफायती बनाती है.'वन इंडिया' सेल एयर इंडिया के बड़े नेटवर्क पर आसान कनेक्टिविटी के साथ ट्रैवल की स्कीम को आसान बनाता है, जिससे भारत के यात्रियों को लगातार और किफायती किराये में यूरोप के शहरों, सांस्कृतिक जगहों और सुंदर मंज़िलों को घूमने का मौका मिलेगा.

वैसे ये ऑफर एयर इंडिया के डोमेस्टिक नेटवर्क में किसी भी जगह से एयरलाइन के किसी भी यूरोपियनगेटवे के लिए उड़ानों पर लागू होता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई यात्री वाराणसी से दिल्ली होते हुए मिलने जाना चाहता है, तो उसे उतना ही किराया देना होगा जितना दिल्ली से मिलान के लिए दिया जाता.

प्रमोशनल सेल में किराया इस प्रकार है:

इकोनॉमी क्लास: ₹47,000
प्रीमियम इकोनॉमी: ₹70,000 (लागू रूटों पर)
बिजनेस क्लास:* ₹1,40,000

विशेष रूप से लंदन (हीथ्रो) के लिए किराया:

इकोनॉमी: ₹49,999
प्रीमियम इकोनॉमी: ₹89,999
बिजनेस क्लास: ₹1,69,999

इसके अलावा, इस प्रमोशनल सेल में बुक किए गए हर टिकट पर एक बार की तारीख बदलने की सुविधा भी मुफ्त दी जा रही है, जिससे ट्रैवल की प्लानिंग बनाना और भी आसान हो जाता है.

महाराजा क्लब सदस्यों के लिए बेनेफिट्स

महाराजा क्लब के सदस्य, एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करके टिकट बुक करने पर ज़ीरो सुविधा शुल्क का लाभ भी पा सकते हैं, इससे और भी अधिक बचत होती है.

सेल की उपलब्धता

‘वन इंडिया’ सेल 7 सितंबर 2025 को केवल एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हुई. इसके बाद, यह ऑफर 8 सितंबर से 11 सितंबर 2025 तक सभी चैनलों पर उपलब्ध होगा, जिसमें ट्रैवल एजेंट, एयर इंडिया के एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस और ग्राहक संपर्क केंद्र शामिल हैं.

सेट सीटें सीमित हैं और ये पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होने वाला है.साथ ही किराया 31 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए लागू है.

साथ ही, FLYAI प्रोमोकोड का उपयोग करके प्रति यात्री ₹3,000 तक की एक्स्ट्रा बचत भी की जा सकती है.

FLYAI प्रोमोकोड से छूट

OriginDestinationOne-way DiscountReturn Discount
IndiaUnited Kingdom₹2,000₹3,000
IndiaEurope₹2,000₹3,000

एयर इंडिया की यूरोप के लिए सीधी उड़ानें

एयर इंडिया यूरोप के 10 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें देतीती है, जिनमें शामिल हैं:

लंदन (हीथ्रो और गैटविक)
पेरिस (चार्ल्स डी गॉल)
फ्रैंकफर्ट
एम्स्टर्डम
मिलान
कोपेनहेगन
वियना
ज्यूरिख

हालांकि किराया उपलब्धता स्थानीय करों और विनिमय दरों के आधार पर अलग हो सकती है.

एयर इंडिया की ‘वन इंडिया’ सेल यूरोप की यात्रा को किफायती और सुविधाजनक बनाती है. कम टाइम के लिए यह ऑफर उन यात्रियों के लिए बेस्ट है जो अपनी अगली यूरोप यात्रा पर सस्ते और फ्लैट किराए में टिकट बुक करना चाहते हैं.

5 FAQs in Hindi

Q1. एयर इंडिया की ‘वन इंडिया’ प्रमोशनल सेल क्या है?
एयर इंडिया की ‘वन इंडिया’ सेल एक विशेष ऑफर है, जिसमें भारत से यूरोप किसी भी शहर के लिए फ्लैट किराया पर टिकट उपलब्ध हैं.

Q2. इस ऑफर में फ्लैट किराया कितना है?
इकोनॉमी क्लास में लगभग ₹47,000, प्रीमियम इकोनॉमी ₹70,000 और बिजनेस क्लास ₹1,40,000 से शुरू होता है.

Q3. यह ऑफर कितने समय के लिए उपलब्ध है?
यह सीमित समय के लिए है और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग की जा सकती है.

Q4. क्या इस सेल में अतिरिक्त सुविधा भी मिलती है?
हाँ, हर टिकट पर एक बार की कॉम्प्लिमेंट्री तारीख बदलाव की सुविधा दी जाती है.

Q5. टिकट कहाँ से बुक किए जा सकते हैं?
टिकट एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट ऑफिस और अधिकृत ट्रैवल एजेंट से बुक किए जा सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6