एयरपोर्ट में लंबी लाइनों से मुक्ति, 30 सेकंड में इमिग्रेशन, घर से ऐसे करें सरकार की फ्री स्कीम में रजिस्ट्रेशन

Fast Track Immigration Trusted Traveller Program: एयरपोर्ट में इमिग्रेशन के दौरान लंबी लाइनों से बचने के लिए गृह मंत्रालय ने फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम लॉन्च किया है. जानिए कैसे करें इसके लिए रजिस्ट्रेशन.
एयरपोर्ट में लंबी लाइनों से मुक्ति, 30 सेकंड में इमिग्रेशन, घर से ऐसे करें सरकार की फ्री स्कीम में रजिस्ट्रेशन

Fast Track Immigration Trusted Traveller Program: एयरपोर्ट में इमिग्रेश के लिए लंबी लाइन अक्सर यात्रियों के लिए परेशानी का एक बड़ा सबब बनी है. इससे न केवल वक्त की बर्बादी होती है, बल्कि मानसिक थकान का कारण भी बनती है. इस समस्या को दूर करने के लिए अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक बड़ी पहल की गई है. सरकार ने 'फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम' (FTITTP) लॉन्च किया है, जो खासतौर से भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) के लिए बनाया गया है. इस प्रोग्राम के जरिए इमिग्रेशन की प्रक्रिया को तेज, सहज और तकनीक-आधारित बनना है, जिससे यात्री महज 30 सेकंड में प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं.

ऑनलाइन सत्यापित होगी यात्रियों की पहचान

फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम एक ऐसा सिस्टम है जिसमें यात्रियों की पहचान पहले ही ऑनलाइन सत्यापित कर ली जाएगी, जिससे वे 'विश्वसनीय यात्री' की कैटेगरी में आ जाएंगे. जो यात्री इस नई सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री होगी. यात्री गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ftittp.mha.gov.in पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद, वे एयरपोर्ट पर ऑटोमेटेड ई-गेट्स का इस्तेमाल करने के पात्र हो जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे करें वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन

  • वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले www.ftittp.mha.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन या साइन-अप करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन में जरूरी डीटेल्स जैसे- पूरा नाम (जैसा पासपोर्ट में लिखा है), जन्म तिथि, पासपोर्ट नंबर, पासपोर्ट जारी होने की तारीख और एक्सपायरी डेट , OCI कार्ड धारकों की कार्ड डीटेल्स, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी.
  • अपने पासपोर्ट के पहले और आखिरी पेज की स्कैन की हुई फोटो (10 KB से 1 MB) को अपलोड करें
  • सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सब्मिट करें. सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपके पास एक कंफर्मेशन मेल आएगा.

पासपोर्ट और बोर्डिंग पास करना होगा स्कैन

FTITTP प्रोग्राम के तहत रजिस्टर्ड यात्री एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पारंपरिक इमिग्रेशन काउंटरों की भीड़ से बचते हुए सीधे 'ई गेट्स' की तरफ जा सकते हैं. यहां पर उन्हें अपना केवल पासपोर्ट और बोर्डिंग पास निर्धारित मशीन में स्कैन करना होगा. इसके तुरंत बाद, गेट पर लगा कैमरा उनके बायोमेट्रिक्स का मिलान करेगा. बायोमेट्रिक्स में चेहरे की पहचान हो जाती है और सत्यापन पूरा हो जाता है, तो गेट अपने आप खुल जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में महज 30 सेकंड का वक्त लगेगा, जिससे यात्रियों का काफी समय बचेगा.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6