दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 16 अप्रैल, 2026 को एक गंभीर ग्राउंड इनसीडेंट हुआ, जिसमें स्पाइसजेट का बोइंग 737-700 विमान टैक्सी के दौरान स्थिर खड़े अकासा एयर के विमान से टकरा गया. इस हादसे में स्पाइसजेट का विंगलेट और अकासा एयर का हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर क्षतिग्रस्त हो गया है. अकासा की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट QP 1406 रद्द कर दी गई और यात्रियों को वैकल्पिक विमान से भेजा गया.