&format=webp&quality=medium)
जर्मनी ने 3 जून 2026 से 'एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा' की जरूरत को खत्म कर दिया है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
Germany Transit Visa News: अगर आप भी अक्सर विदेश यात्रा करते हैं या आने वाले समय में यूरोप के रास्ते कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. जर्मनी ने भारतीय नागरिकों को एक ऐसी राहत दी है, जिससे न केवल आपकी यात्रा आसान होगी, बल्कि जेब पर पड़ने वाला बोझ और कागजी कार्रवाई का सिरदर्द भी कम हो जाएगा.
जर्मनी ने भारतीय यात्रियों के लिए 'एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा' की अनिवार्यता को पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है. तो आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला और इससे आपको क्या फायदा होगा.
आजकल विदेशों में घूमना या काम के सिलसिले में बाहर जाना आम बात हो गई है. लेकिन जब हम एक देश से दूसरे देश की लंबी यात्रा करते हैं, तो अक्सर हमारी फ्लाइट किसी तीसरे देश से होकर गुजरती है. ऐसे में एक शब्द बार-बार सामने आता है'ट्रांजिट वीजा'.तो अगर आप पहली बार विदेश जा रहे हैं या आपकी फ्लाइट में किसी दूसरे देश का स्टॉपेज है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है.
यह भी पढ़ें: भारत से रूस जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा Free e-Tourist Visa, दोनों देशों ने किया समझौता
ट्रांजिट वीजा एक अस्थायी परमिट है. यह उन यात्रियों को दिया जाता है जो अपने असली गंतव्य (Destination) तक पहुंचने के लिए किसी दूसरे देश के हवाई अड्डे का यूज करते हैं या वहां रुकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप भारत से अमेरिका जा रहे हैं और आपकी फ्लाइट दुबई में रुकती है, तो आपको दुबई के लिए ट्रांजिट वीजा की जरूरत पड़ सकती है.
यह वीजा बहुत ही कम समय के लिए वैध होता है, आमतौर पर 24 से 72 घंटों के लिए.हालांकि कुछ मामलों में यह आपको हवाई अड्डे से बाहर निकलकर शहर घूमने की इजाजत भी देता है.
ट्रांजिट वीजा सिर्फ एक कागजी औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसके बिना आपका सफर अधूरा रह सकता है:
बोर्डिंग से इनकार: अगर आपके पास उस देश का ट्रांजिट वीजा नहीं है जहा आपकी फ्लाइट रुकने वाली है, तो एयरलाइंस आपको जहाज पर चढ़ने से मना कर सकती हैं.
कानूनी पचड़े से बचाव: हर देश के अपने सुरक्षा नियम होते हैं, बिना वीजा के वहां के एयरपोर्ट पर रुकना आपको भारी जुर्माने या डिपोर्टेशन (वापस भेजे जाने) की मुश्किल में डाल सकता है.
घूमने का मौका: अगर आपका स्टे लंबा है, तो ट्रांजिट वीजा की मदद से आप कुछ घंटों के लिए उस नए शहर की सैर भी कर सकते हैं, जिससे आपकी बोरियत दूर हो सकती है.
ट्रांजिट वीजा के नियम हर देश के लिए अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ बेसिक चीजें लगभग हर जगह मांगी जाती हैं-
सबसे पहले यह चेक करें कि जिस देश से आप होकर गुजर रहे हैं, वहां भारतीयों के लिए ट्रांजिट वीजा अनिवार्य है या नहीं.कई देश कुछ शर्तों के साथ 'वीजा-मुक्त' ट्रांजिट की सुविधा भी देते हैं. तो अगर वीजा जरूरी है, तो आप ऑनलाइन या नजदीकी वीजा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया काफी तेज होती है और कुछ ही दिनों में आपको वीजा मिल जाता है.
सफर शुरू करने से कम से कम 15 दिन पहले ट्रांजिट वीजा की जानकारी जुटा लें.इसके साथ ही, अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट के बीच कम से कम 4-5 घंटे का समय जरूर रखें, ताकि इमिग्रेशन और वीजा चेक की प्रक्रियाओं में अगर देरी हो, तो भी आपकी अगली फ्लाइट न छूटे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)