&format=webp&quality=medium)
ईँधन (फ्यूल) की कीमतों में नवंबर 2021 में 13.9 प्रतिशत की लगातार ग्रोथ रिकॉर्ड की गई. (PTI)
घरेलू हवाई यात्रियों (Domestic passengers) ने बीते अक्टूबर महीने में खूब उड़ान भरी. कोविड-19 महामारी के मामलों में लगातार गिरावट और फेस्टिवल सीजन की डिमांड के चलते घरेलू विमान यात्रियों (domestic air passengers) की संख्या अक्टूबर में सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर करीब 87-88 लाख हो गई. इक्रा की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) के मुताबिक, अक्टूबर 2020 में डोमेस्टिक पैसेंजर्स की संख्या 52.71 लाख थी.
46 प्रतिशत ज्यादा फ्लाइट्स का ऑपरेशन
खबर के मुताबिक, इक्रा ने कहा कि इसके अलावा घरेलू एयरलाइंस (domestic airlines) ने अक्टूबर 2020 के 49,150 फ्लाइट्स के मुकाबले इस साल अक्टूबर में 72,000 के साथ 46 प्रतिशत ज्यादा फ्लाइट्स के ऑपरेशन किए. वहीं, क्रमिक आधार पर अक्टूबर, 2021 में फ्लाइट्स की संख्या करीब 18 प्रतिशत ज्यादा थी. हालांकि, विमान ईंधन (ATF) की ऊंची कीमतों की वजह से आने वाले समय में चुनौती बनी हुई है. ईँधन (फ्यूल) की कीमतों में नवंबर 2021 में 13.9 प्रतिशत की लगातार ग्रोथ रिकॉर्ड की गई.
अक्टूबर, 2020 से काफी ज्यादा
इक्रा के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख सुप्रियो बनर्जी ने कहा कि अक्टूबर, 2021 के लिए, औसत डेली फ्लाइट्स करीब 2,400 थी, जो अक्टूबर, 2020 के 1,585 से काफी ज्यादा हैं. सितंबर, 2021 में यह संख्या करीब 2,100 थी. उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर के दौरान प्रति फ्लाइट, यात्रियों की औसत संख्या 122 थी, जबकि इससे पहले के महीने में प्रति फ्लाइट औसतन 117 यात्रियों ने सफर किया.
8 नवंबर को 3,71,159 पैसेंजर्स ने भरी उड़ान
नागरिक विमानन मंत्रालय के मुताबिक, बीते 8 नवंबर को कुल 3,71,159 डोमेस्टिक एय़र पैसेंजर्स ने देशभर में सफर किया. इसके लिए कुल 2725 फ्लाइट ऑपरेट किए गए. कुल 5452 फ्लाइट मूवमेंट हुए. इसी तरह, वंदे भारत मिशन के तहत 8 नवंबर तक 5,212,068 पैसेंजर्स ने उड़ान भरी.