घरेलू हवाई यात्रियों ने अक्टूबर में किया जोरदार सफर, एयर पैसेंजर्स 70.5% बढ़े 

Domestic air passenger: इंडिगो से अक्टूबर के दौरान सबसे ज्यादा 48.07 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो अक्टूबर में घरेलू स्तर पर हवाई यात्रा करने वाले कुल यात्रियों का 53.5 प्रतिशत है.
घरेलू हवाई यात्रियों ने अक्टूबर में किया जोरदार सफर, एयर पैसेंजर्स 70.5% बढ़े 

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) के मुताबिक, अक्टूबर 2020 में डोमेस्टिक पैसेंजर्स की संख्या 52.71 लाख थी. 

घरेलू हवाई यात्रियों (domestic air travelers) की संख्या अक्टूबर माह में 70.46 प्रतिशत बढ़कर 89.85 लाख पर पहुंच गई. नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पीटीआई की खबर के मुताबिक, सिविल एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 52.71 लाख यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से सफर किया था.

इंडिगो से सबसे ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
खबर के मुताबिक, आंकड़ों से पता चलता है कि एयरलाइन कंपनी इंडिगो से अक्टूबर के दौरान सबसे ज्यादा 48.07 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जो अक्टूबर में घरेलू स्तर पर हवाई यात्रा करने वाले कुल यात्रियों का 53.5 प्रतिशत है. वही एयर इंडिया के जरिये पिछले माह में 10.61 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की. इसके अलावा टाटा-एसईए के सयुंक्त उद्यम विस्तारा से अक्टूबर के दौरान 6.96 लाख, एयरएशिया इंडिया से 5.72 लाख यात्रियों ने सफर किया.

इक्रा की रिपोर्ट में भी जोरदार तेजी
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) के मुताबिक, अक्टूबर 2020 में डोमेस्टिक पैसेंजर्स की संख्या 52.71 लाख थी. इक्रा का कहना था कि कोविड-19 महामारी में लगातार नरमी और फेस्टिवल सीजन की डिमांड से डोमेस्टिक पैसेंजर्स (domestic air passengers) की संख्या अक्टूबर में सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर करीब 87-88 लाख हो गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इक्रा ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा कि घरेलू एयरलाइंस (domestic airlines) कंपनियों ने अक्टूबर 2020 के 49,150 फ्लाइट्स के मुकाबले इस साल अक्टूबर में 72,000 के साथ 46 प्रतिशत ज्यादा फ्लाइट्स के ऑपरेशन किए. वहीं, क्रमिक आधार पर अक्टूबर, 2021 में फ्लाइट्स की संख्या करीब 18 प्रतिशत ज्यादा थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6