छुट्टी से पहले DGCA का यात्रियों को तोहफा, फ्लाइट में 60% सीटें फ्री ऑफ चार्ज, एक PNR पर साथ बैठेगी फैमिली

छुट्टियों से पहले हवाई सफर करने वाले यात्रियों को विमानन नियामक DGCA ने बड़ी राहत दी है. खासकर परिवार या ग्रुप के साथ सफर कर रहे यात्रियों को नई सौगात दी है. जानिए क्या हैं DGCA के नए आदेश.
छुट्टी से पहले DGCA का यात्रियों को तोहफा, फ्लाइट में 60% सीटें फ्री ऑफ चार्ज, एक PNR पर साथ बैठेगी फैमिली

छुट्टियों का सीजन शुरू होने वाला है. इससे पहले हवाई सफर करने वाले यात्रियों को विमानन नियामक DGCA ने बड़ी राहत दी है. अब सीट सिलेक्शन के नाम पर एयरलाइंस द्वारा वसूले जाने वाले मनमाने चार्ज पर लगाम लगने जा रही है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने DGCA के जरिए हवाई यात्रियों की सहूलियत के लिए अब किसी भी फ्लाइट की न्यूनतम 60% सीटें यात्रियों को 'फ्री ऑफ चार्ज' मिलेंगी . इसके साथ ही एक PNR पर यात्रा करने वालों (परिवार/ग्रुप एक साथ बैठ सकेगा) को साथ में ही सीट मिलेगी.

60% सीटें फ्री ऑफ चार्ज होगी आवंटित

DGCA के मुताबिक किसी भी फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें यात्रियों को फ्रॉ ऑफ चार्ज आवंटित की जाएगी, ताकि सीटों तक सबकी बिना किसी पक्षपात के पहुंच सुनिश्चित हो सके.

Add Zee Business as a Preferred Source

स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स और म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट्स पर नियम

  • एयलाइंस को ऐसे यात्री, जिन्होंने एक ही PNR पर टिकट बुक किया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर एक साथ या फिर पड़ोसी सीटों पर बैठाना होगा.
  • स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स और म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को फ्लाइट में लाना बेहद आसान हो जाएगा. सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस इसके लिए सफ और यात्रियों की सुविधा वाले नियम बनाएंगी.
  • अपने पालतू जानवरों को हवाई सफर पर साथ ले जाना चाहते हैं, तो एयरलाइंस को इसके लिए अपनी पॉलिसी को बिल्कुल साफ-साफ बता होगा, जिससे यात्रियों को कोई कंफ्यूजन न रहे.
  • फ्लाइट में देरी, उड़ाने रद्द होने या फिर बोर्डिंग से इंकार किए जाने के मामले में यात्रियों के अधिकार और नियमों को कड़ाई से पालन किया जाएगा.

यात्रियों को अधिकारों की जानकारी

DGCA के मुताबिक यात्रियों को उनके अधिकार की जानकारी सही ढंग से मिले, इसके लिए एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकिंट बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर्स पर उनके अधिकारों को साफ-साफ ढंग से दिखाया जाएगा.

अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा में जानकारी

  • ज्यादा से ज्यादा लोग अपने अधिकारों को जान सकें, इसके लिए यात्रियों से जुड़ी सभी अहम जनकारियां और नियम अब अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराए जाएंगे.
  • यात्रियों को किफायती दरों में खाना उपलब्ध कराने के लिए उड़ान यात्री कैफे, किताबें पढ़ने के लिए फ्लाइब्रेरी और एयरपोर्ट पर मुफ्त Wifi की सुविधा दी जाएगी.
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि यात्रियों के एक्सपीरियंस को बेहतर करने, शिकायतों को कम करने और सुरक्षा के सबसे बड़े स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट

भारत फिलहाल दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट बनकर उभरा हुआ है. उड़ान योजना (UDAAN) के तहत हवाई यात्रा लगातार आसान और समावेशी होती जा रही है. भारतीय एयरपोर्ट्स आज के समय में रोजाना 5 लाख से ज्यादा यात्रियों को हैंडल कर रहे हैं, जो इस सेक्टर की तेज ग्रोथ का नतीज है. बढ़ती संख्या के बीच यात्रियों की सुविधा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें