दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़नी है फ्लाइट? भारी बारिश से बिगाड़े हालात, घर से निकलने के पहले चेक कर लें IndiGo का अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान से फ्लाइट्स की रफ्तार प्रभावित हुई है. एयरलाइन ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने और एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है. हालात सुधरते ही उड़ानें सामान्य कर दी जाएंगी.
दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़नी है फ्लाइट? भारी बारिश से बिगाड़े हालात, घर से निकलने के पहले चेक कर लें IndiGo का अपडेट

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और गरज-तूफान का असर हवाई सफर पर भी पड़ रहा है. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम की वजह से कई फ्लाइट्स के शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. एयरलाइन की ओर से यात्रियों को अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जरूर चेक करें. इससे उन्हें समय रहते उड़ानों की जानकारी मिल सकेगी और किसी असुविधा से बचा जा सकेगा.

बारिश से सड़क यातायात भी प्रभावित

लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी कर दी है. एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सामान्य से ज्यादा समय निकालकर चलें, क्योंकि सड़कों पर जाम और पानी भरने की समस्या हो सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सुरक्षा और सुविधा है पहली प्राथमिकता

एयरलाइन ने कहा है कि उनकी टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं और जैसे ही मौसम में सुधार होगा, फ्लाइट ऑपरेशंस को फिर से सामान्य किया जाएगा. एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा, “हम अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. इस स्थिति में यात्रियों के धैर्य और समझदारी की सराहना करते हैं.”

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6