IndiGo की फ्लाइट से फिर हुई पक्षी की टक्कर! दिल्ली के बजाए पटना में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight: लगभग 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान बुधवार सुबह उड़ान भरने के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया क्योंकि उसके एक इंजन में पक्षी टकराने के कारण तकनीकी खराबी आ गई थी. 
IndiGo की फ्लाइट से फिर हुई पक्षी की टक्कर! दिल्ली के बजाए पटना में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight: इंडिगो के एक और विमान को बुधवार सुबह इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई. लगभग 175 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान बुधवार सुबह उड़ान भरने के बाद पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया क्योंकि उसके एक इंजन में पक्षी टकराने के कारण तकनीकी खराबी आ गई थी.

पटना हवाई अड्डे के अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.

पटना हवाई अड्डे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "पटना से दिल्ली जाने वाले IGO5009 विमान ने भारतीय समयानुसार सुबह 8:42 बजे उड़ान भरने के बाद पक्षी टकराने की सूचना दी. निरीक्षण के दौरान रनवे पर टुकड़ों में एक मृत पक्षी पाया गया. एप्रोच कंट्रोल यूनिट के माध्यम से विमान को भी इसकी सूचना दी गई. एप्रोच कंट्रोल यूनिट से संदेश मिला कि एक इंजन में कंपन के कारण विमान को पटना वापस आने का अनुरोध किया गया था. स्थानीय स्टैंड-बाय घोषित किया गया और विमान भारतीय समयानुसार सुबह 9:03 बजे रनवे 7 पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6