बिहार को छठ से पहले मिलेगा तोहफा, दरभंगा एयरपोर्ट से इस महीने शुरू हो जाएंगी फ्लाइट

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए डेली फ्लाइट की एडवांस बुकिंग सितंबर के आखिर तक शुरू हो जाएगी.
बिहार को छठ से पहले मिलेगा तोहफा, दरभंगा एयरपोर्ट से इस महीने शुरू हो जाएंगी फ्लाइट

यह उत्तर बिहार के 22 जिलों के लिए वरदान साबित होगा. (रॉयटर्स)

अगर आप एयर ट्रैवल करते हैं तो आपके डेस्टिनेशन में एक और शहर जुड़ने जा रहा है. बिहार में दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) से अब आप नवंबर से फ्लाइट से सफर कर सकेंगे. बता दें, दरभंगा एयरपोर्ट का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है. पैसेंजर्स सितंबर 2020 से फ्लाइट बुकिंग भी एडवांस में करना शुरू कर देंगे. IANS की खबर के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri) ने यह जानकारी दी है. पुरी ने शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट के काम-काज की समीक्षा की.

खबर के मुताबिक, पुरी ने कहा कि छठ पूजा से पहले यानी नवंबर के पहले सप्ताह में यहां से विमानों का उड़ना शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए डेली फ्लाइट की एडवांस बुकिंग सितंबर के आखिर तक शुरू हो जाएगी. छठ त्योहार से पहले, नवंबर के पहले सप्ताह में फ्लाइट्स के ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे.

पुरी ने कहा कि यह उत्तर बिहार के 22 जिलों के लिए वरदान साबित होगा. विमानों के आगमन और प्रस्थान हॉल, चेक-इन सुविधा, कन्वेयर बेल्ट आदि पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जो भी दूसरे काम बाकी बचे हैं, वे अक्टूबर तक पूरा कर लिए जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

इससे पहले, उन्होंने एयरपोर्ट पर चल रहे कामकाज की समीक्षा की. इस दौरान उनके साथ डिपार्टमेंट के कई अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को भी काम की स्पीड बढ़ाने के ऑर्डर दिए. बता दें, दरभंगा एयरपोर्ट को रीजनल कनक्टिविटी के तहत तैयार किया गया है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के मुताबिक दरभंगा एयरपोर्ट पर 92 करोड़ रुपये की लागत से सिविल एन्क्लेव को बनाया जा रहा है. खबर के मुताबिक, दरभंगा एयरपोर्ट का रनवे 9000 फीट लंबा है. उड़ान (UDAN) योजना के तहत स्पाइसजेट के फ्लाइट यहां से उड़ान भरेंगे. यहां B737-800 विमान अपनी सेवाएं दे सकेंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6