Air India ने चीन जाने की प्लानिंग कर चुके यात्रियों को दी बड़ी राहत, मिलेगी ये सुविधा

चीन में कोरोना वायरस (corona virus) का कहर जारी है. वायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,975 हो गई है. ऐसे में जिन लोगों ने 24 जनवरी से 24 फरवरी 2020 तक चीन जाने के लिए टिकटों की बुकिंग की थी या चीन से वापस आने के लिए टिकटों की बुकिंग थी उन्हें राहत देते हुए एयर इंडिया (Air India) ने उनके टिकट कैंसिल कराने पर कोई भी पेनल्टी चार्ज या कैंसिलेशन चार्ज न लेने की बात कही है.
Air India ने चीन जाने की प्लानिंग कर चुके यात्रियों को दी बड़ी राहत, मिलेगी ये सुविधा

एयर इंडिया ने चीन का टिकट बुक कर चुके यात्रियों को दी खास सुविधा (फाइल फोटो)

चीन में कोरोना वायरस (corona virus) का कहर जारी है. वायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,975 हो गई है. ऐसे में जिन लोगों ने 24 जनवरी से 24 फरवरी 2020 तक चीन जाने के लिए टिकटों की बुकिंग की थी या चीन से वापस आने के लिए टिकटों की बुकिंग थी उन्हें राहत देते हुए एयर इंडिया (Air India) ने उनके टिकट कैंसिल कराने पर कोई भी पेनल्टी चार्ज या कैंसिलेशन चार्ज न लेने की बात कही है. ये सुविधा सिर्फ 24.01.2020 से 24.02.2020 के बीच बुक हुए टिकटों पर ही मिलेगी.

दुबारा टिकट बुक करने पर देना होगा अंतर

एयर इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक टिकट कैंसिल कराने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा लेकिन अगर कोई यात्री अगर दुबारा से किसी और तारीख के लिए टिकटों की बुकिंग करता है तो उसे किराए में आया अंतर देना होगा. ये व्यवस्था सभी इंटरनेशनल टिकट पर लागू होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

अब तक 1975 लोगों में मिला ये वायरस

चीन में कोरोना वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,975 हो गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, आयोग ने कहा कि शनिवार को 15 और लोगों के मरने तथा 688 लोगों के संक्रमित होने की सूचना आई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आयोग ने कहा कि कुल 1,975 संक्रमित लोगों में से 324 लोगों की हालत गंभीर है और ठीक होने के बाद 49 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया. इस दौरान कोरोना वायरस के 2,684 संदिग्ध मामले भी पाए गए हैं. स्वास्थ्य प्रशासन ने संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लगभग 23,500 लोगों का परीक्षण किया है, जिनमें से 21,500 लोगों में किसी भी लक्षण को देखने के लिए उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है.

इन देशों में भी पहुंचा वायरस

चीन के बाहर थाईलैंड में पांच मामले, ऑस्ट्रेलिया में चार, ताईवान, सिंगापुर, मलेशिया और फ्रांस में तीन-तीन और जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, वियतनाम में दो-दो तथा नेपाल में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि हुई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कोरोना वायरस के मरीज को जुकाम के साथ-साथ बुखार और थकान, सूखी खांसी और सांस लेने में परेशानी होती है.

बाजार पर भी पड़ रहा असर

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह लगातार चार दिनों तक कच्चे तेल के दाम पर दबाव बना रहा और इन चार दिनों में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम करीब पांच डॉलर प्रति बैरल टूट गया है. ब्रेंट क्रूड का भाव शुक्रवार को करीब सात सप्ताह के निचले स्तर तक टूट गया. चीन दुनिया में कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है, जहां कोरोना वायरस का प्रकोप होने के कारण कई शहरों में सार्वजनिक परिवहन बंद कर दिया गया है. लिहाजा, चीन की ओर से कच्चे तेल की मांग में नरमी आने के कारण बीते कारोबारी सप्ताह तेल के दाम पर भारी दबाव बना रहा. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) पर शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का मार्च अनुबंध पिछले सत्र के मुकाबले 2.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 60.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान तेल का दाम 60.26 डॉलर प्रति बैरल तक गिरा, जोकि तीन दिसंबर, 2019 के बाद का सबसे निचला स्तर है, जब ब्रेंट क्रूड का भाव 60.30 डॉलर प्रति बैरल तक गिरा था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6