&format=webp&quality=medium)
Chardham Yatra 2025 helicopter services: चारधाम यात्रा के भक्तों के लिए राहत की खबर है. मॉनसून ब्रेक के बाद अब एक बार फिर से हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने 15-16 सितंबर 2025 से चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर ऑपरेशंस को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद श्रद्धालु आसानी से केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे. खास बात यह है कि इस बार यात्रियों और पायलटों की सुरक्षा को लेकर कई नए कड़े इंतजाम किए गए हैं.
मॉनसून सीजन में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम, बादल फटना और बारिश के चलते यात्रा को रोक दिया जाता है. इस दौरान हेलिकॉप्टर सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. मई-जून 2025 में चारधाम रूट पर हुई कुछ हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी थी. इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर सुरक्षा उपायों पर कड़े फैसले लिए.
नागरिक उड्डयन मंत्री रममोहन नायडू और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली और देहरादून में कई अहम बैठकें कीं. इन बैठकों में DGCA, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) को शामिल किया गया. सभी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए.
13 से 16 सितंबर के बीच DGCA की टीम ने सभी हेलीपैड्स, हेलिकॉप्टर्स और ऑपरेटर्स की तैयारियों का पूरा निरीक्षण किया. सुरक्षा सुविधाओं और ग्राउंड स्टाफ की क्षमता का भी आकलन किया गया. इसके बाद ही हेलिकॉप्टर ऑपरेशंस को मंजूरी दी गई.
यात्रियों की सुविधा के लिए दो तरह की सेवाएं
चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर से जाने वाले यात्रियों के लिए दो तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी.
इस बार कुल 6 ऑपरेटर्स शटल सर्विस चलाएंगे जबकि 7 ऑपरेटर्स/कंसोर्टियम चार्टर फ्लाइट्स का संचालन करेंगे.
DGCA ने साफ कहा है कि यात्री और पायलट की सुरक्षा सर्वोपरि है. ऑपरेशंस शुरू होने के बाद भी DGCA की टीम ग्राउंड पर मौजूद रहेगी और अचानक चेकिंग भी करेगी. इस बार की हेलिकॉप्टर सेवाओं से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव मिलेगा.
FAQs
Q1. चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा कब से शुरू होगी?
DGCA ने 15-16 सितंबर 2025 से चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं को मंजूरी दी है.
Q2. इस बार चारधाम हेलिकॉप्टर सेवा में क्या नई सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं?
पायलट्स की खास ट्रेनिंग, हेलिकॉप्टर का एयरवर्थिनेस चेक, यात्रियों की सेफ्टी ब्रीफिंग, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ तैनात किए गए हैं.
Q3. कहां से मिलेगी चारधाम यात्रा की हेलिकॉप्टर सर्विस?
देहरादून (सहस्त्रधारा) से चार्टर सर्विस और गुप्तकाशी, फाटा, सीतापुर से शटल सर्विस उपलब्ध होगी.
Q4. कितने ऑपरेटर्स इस बार चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर चलाएंगे?
इस बार कुल 13 ऑपरेटर्स हेलिकॉप्टर सेवाओं का संचालन करेंगे.
Q5. DGCA यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेगा?
DGCA की टीम हेलिपैड्स पर तैनात रहेगी, नियमित निरीक्षण करेगी और अचानक चेकिंग भी करेगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)