670 टेस्ट उड़ानें और 2,250 घंटे का सफर! बोइंग के गौरवशाली 787-8 ड्रीमलाइनर ZA004 ने भरी अपनी आखिरी उड़ान,16 साल बाद हुआ रिटायर

16 साल तक 787 ड्रीमलाइनर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला बोइंग का टेस्ट विमान ZA004 अब रिटायर हो गया. इसने 670 से ज्यादा टेस्ट उड़ानें भरीं और सुरक्षा व परफॉर्मेंस के अहम मानक तय किए.
670 टेस्ट उड़ानें और 2,250 घंटे का सफर! बोइंग के गौरवशाली 787-8 ड्रीमलाइनर ZA004 ने भरी अपनी आखिरी उड़ान,16 साल बाद हुआ रिटायर

Boeing 787-8 Dreamliner

करीब 16 साल तक लगातार कईइ नई उपलब्धियां हासिल करने के बाद अ बोइंग का आखिरी 787-8 टेस्ट विमान ZA004 अपनी लास्च उड़ान भरकर रिटायर हो गया है.जी हां 11 फरवरी 2026 को इस विमान ने सिएटल के बोइंग फील्ड से उड़ान भरी और एरिज़ोना के पाइनल एयरपार्क के लिए रवाना हुआ.फिर इसके साथ 787 ड्रीमलाइनर के विकास में इसकी लंबी और अहम भूमिका पूरी हुई.

आपको बता दें कि यह वही विमान है जिसे सालों तक हर तरह की कठिन परिस्थितियों में परखा गया था. इसे उन सीमाओं तक उड़ाया गया, जिनका सामना किसी भी 787 ड्रीमलाइनर को अपनी सेवा के दौरान करना पड़ सकता है. आज जो भी 787 विमान दुनिया भर में उड़ान भर रहे हैं, उनकी परफॉर्मेंस, सेफ्टी और मेंटेनेंस के मानक तय करने में ZA004 का बड़ा योगदान रहा है.

लास्ट उड़ान हुई पूरी

Add Zee Business as a Preferred Source

आखिरी 787-8 टेस्ट हवाई जहाज़ ने अपना मिशन पूरा कर लिया है. ZA004 की आखिरी उड़ान जिसे उसी क्रू ने उड़ाया था.

हमेशा एक सिंबल रहेगा ये प्लेन

वैसे इस विमान की पहली चीफ प्रोजेक्ट पायलट कैप्टन हीदर रॉस ने इसकी अंतिम उड़ान भी संभाली है. उन्होंने कहा, “बाहर से यह एक पुराना विमान लग सकता है, लेकिन असल में यह हमेशा भविष्य का प्रतीक रहा हैय” उनके साथ कैप्टन क्रेग बॉम्बेन, कैप्टन क्रिस कैप्स और फ्लाइट एनालिस्ट एल्मो वाल्डेज भी अंतिम उड़ान दल में शामिल थेय

बोइंग के 787 प्रोग्राम के चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर जॉन मर्फी ने कहा है कि किसी टेस्ट विमान के लिए 16 साल की सेवा एक बड़ी उपलब्धि है. वैसे बहुत कम विमान इतने लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं.इसके उन्होंने बताया कि विमान को रिटायर करने का फैसला तब लिया गया, जब इसके मेंटेनेंस की लागत बढ़ने लगी और टेस्ट प्रोग्राम अब परिपक्व चरण में पहुंच चुका था.

flight

क्या रही ZA004 की बड़ी उपलब्धियां?

ZA004 ने 24 फरवरी 2010 को बोइंग के फ्लाइट टेस्ट प्रोग्राम में प्रवेश किया था. पिछले 16 सालों में इसने 670 से ज्यादा टेस्ट उड़ानें भरीं और 2,250 से अधिक फ्लाइट घंटे पूरे किए. यह दुनिया के 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर गया.

इसकी कुछ खास उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • 2011 में 787 की 1000वीं उड़ान पूरी की.
  • 2025 में रोल्स-रॉयस ट्रेंट 1000 XE सहित सभी 787 इंजन वेरिएंट्स के सर्टिफिकेशन में मदद की.
  • 2014 में बोइंग के ecoDemonstrator कार्यक्रम के तहत 25 से अधिक नई तकनीकों का परीक्षण किया, जिससे ईंधन दक्षता बढ़ी और उत्सर्जन कम हुआ.
  • एक उड़ान के दौरान इलेक्ट्रिकल घटना के बाद पावर सिस्टम सॉफ्टवेयर अपग्रेड को प्रमाणित करने में अहम भूमिका निभाई.

आपको बता दें कि जॉन मर्फी के अनुसार, “ZA004 जैसे टेस्ट विमान सिर्फ यह नहीं दिखाते कि क्या संभव है, बल्कि वे फ्यूचर को वास्तविकता में बदलते हैं.असल में इस विमान की विरासत हर उस 787 में जिंदा है जो आज उड़ रहा है या भविष्य में डिलीवर होगा.

सवाल-कब की आखिरी टेस्ट की उड़ान

जवाब-3 फरवरी को ZA004 ने अपनी आखिरी टेस्ट उड़ान पूरी की. सिएटल लौटने पर बोइंग की फायर और सिक्योरिटी टीम ने उसे वॉटर कैनन सलामी दी, जो विमानन जगत में सम्मान का प्रतीक माना जाता है.

अब आगे क्या?

वैसे अपनी लास्ट यात्रा में विमान ने फिर से अपना मूल कॉल साइन “Boeing 004” यूज किया.तो अब इसे एरिज़ोना के पाइनल एयरपार्क में रखा जाएगा, जो लंबी अवधि के स्टोरेज और रिकवरी के लिए जाना जाता है. बोइंग के मुताबिक, विमान के कुछ हिस्सों का यूज प्रशिक्षण और रिसर्च के लिए किया जाएगा, जबकि कुछ पार्ट्स को स्पेयर या रिप्लेसमेंट के रूप में बोइंग ग्लोबल सर्विसेज के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा.

flight

जॉन मर्फी ने भावुक होते हुए कहा, यह विमान उस वजह का प्रतीक है जिसके कारण हम में से कई लोग बोइंग से जुड़े. हमें विमान पसंद हैं और हम उन तकनीकों पर काम करना चाहते हैं जो लोगों को प्रेरित करें.करीब डेढ़ दशक तक आसमान में नई राहें बनाने वाला ZA004 अब भले ही उड़ान नहीं भरेगा, लेकिन 787 ड्रीमलाइनर की हर सुरक्षित और सफल उड़ान में उसकी छाप हमेशा बनी रहेगी.(input:onfirstup)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ZA004 क्या है?

यह बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर टेस्ट विमान था, जिसने 16 साल तक परीक्षण उड़ानें भरीं

Q2 ZA004 ने कितनी उड़ानें भरीं?

इसने 670 से अधिक टेस्ट फ्लाइट्स और 2,250 से ज्यादा फ्लाइट घंटे पूरे किए

Q3 इस विमान को कहां भेजा गया है?

इसे एरिज़ोना के पाइनल एयरपार्क में स्टोरेज के लिए भेजा गया है

Q4 इस विमान का सबसे बड़ा योगदान क्या रहा?

इसने 787 ड्रीमलाइनर की सुरक्षा, परफॉर्मेंस और इंजन सर्टिफिकेशन में अहम भूमिका निभाई

Q5 अब इस विमान का क्या होगा?

इसके कुछ हिस्से ट्रेनिंग और रिसर्च में इस्तेमाल होंगे, जबकि कुछ स्पेयर पार्ट्स के रूप में उपयोग किए जाएंगे

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6