यूके से दुबई जाना है? जानिए एमिरेट्स, ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक में से कौन सी एयरलाइन है आपके लिए बेस्ट!

यूके से दुबई के लिए बेस्ट एयरलाइन कौन सी है? तो जानिए एमिरेट्स (Emirates), ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) और वर्जिन अटलांटिक (Virgin Atlantic) में से इकॉनमी, प्रीमियम और बिजनेस क्लास में किसका सफर है सबसे शानदार, किसका किराया है बजट में और किसे मिलती है वर्ल्ड क्लास सेफ्टी रेटिंग
यूके से दुबई जाना है? जानिए एमिरेट्स, ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक में से कौन सी एयरलाइन है आपके लिए बेस्ट!

जानिए एमिरेट्स, ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक में से कौन सी एयरलाइन है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt) 

यूके (UK) से दुबई का रूट आज के टाइम में ट्रैवलर्स के लिए ऑप्शंस की भरमार लेकर आता है. इस रूट पर तीन बड़े नाम एमिरेट्स (Emirates), ब्रिटिश एयरवेज (British Airways) और वर्जिन अटलांटिक (Virgin Atlantic) एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. तीनों की अपनी खूबियां और अपनी स्ट्रेटेजी हैं.

अगर आप भी कन्फ्यूज हैं कि इनमें से कौन सी एयरलाइन चुनी जाए, तो आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि आपके बजट और आराम के हिसाब से कौन सा ऑप्शन बेस्ट रहेगा.

1. किसका नेटवर्क सबसे मजबूत है और कहां से हैं उड़ानें?

नेटवर्क और फ्लाइट्स के मामले में दुबई की एमिरेट्स सबसे आगे है. यह यूके के 8 अलगअलग एयरपोर्ट्स (जैसे लंदन हीथ्रो, गैटविक, मैनचेस्टर, बर्मिंघम, आदि) से हर हफ्ते करीब 140 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है. लंदन के बाहर रहने वाले लोगों के लिए एमिरेट्स ही इकलौता और सबसे बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि यह सीधे दुबई की कनेक्टिंग फ्लाइट देती है.

वहीं, ब्रिटिश एयरवेज केवल लंदन हीथ्रो से दुबई के लिए दिन में तीन फ्लाइट्स चलाती है. वर्जिन अटलांटिक की बात करें, तो यह सिर्फ सर्दियों के मौसम में (अक्टूबर से मार्च के बीच) हीथ्रो से दिन में एक बार उड़ान भरती है.

2. इकॉनमी क्लास (Economy Class): जेब पर भारी या आराम में बेस्ट?

अगर आप बजट देखकर टिकट बुक कर रहे हैं, तो इन तीनों के किराए में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है.

एमिरेट्स: इसका इकॉनमी क्लास सबसे बेस्ट माना जाता है. इसमें आपको बाकी दोनों के मुकाबले चौड़ी सीट, ज्यादा लेगरूम जैसे ऑप्शम मिल जाते हैं है. टिकट में 25 किलो का सामान शामिल रहता है.

ब्रिटिश एयरवेज: इसका खाना और सर्विस हाल के दिनों में थोड़ी फीकी रही हैं. इसमें 23 किलो सामान ले जाने की अनुमति मिलती है. अगर आपके पास सिर्फ हैंडबैग है, तो आप टिकट पर कुछ पैसे बचा सकते हैं.

वर्जिन अटलांटिक: इसकी सर्विस अच्छी है. इसमें भी 23 किलो का चेक-इन सामान मिलता है और आप अपनी पसंद की सीट मुफ्त में चुन सकते हैं.

नतीजा: इकॉनमी क्लास के लिए एमिरेट्स सबसे बेहतरीन अनुभव देती है.


3. प्रीमियम इकॉनमी (: आराम का नया ठिकाना

एमिरेट्स: वैसे एमिरेट्स का कोई मुकाबला नहीं है, इसे वर्ल्ड बेस्ट प्रीमियम इकॉनमी का अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसकी सीट में लेगरूम शानदार है और पैर आराम से रखने के लिए कैफ़रेस्ट और फुटरेस्ट भी मिलते हैं. हालांकि, इसका किराया बाकी दोनों से थोड़ा ज्यादा है.

ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक: इन दोनों का किराया लगभग £1048 से £1055 (करीब ₹1.34 से 1.35 लाख हो सकता है) के बीच है जो एमिरेट्स से काफी सस्ता है. वर्जिन अटलांटिक में आपको फ्री सीट सिलेक्शन और अच्छा लगेज अलाउंस मिलता है.

नतीजा: अगर बजट की चिंता नहीं है तो एमिरेट्स, लेकिन अगर कम पैसे में अच्छा आराम चाहिए तो वर्जिन अटलांटिक बेस्ट वैल्यू फॉर मनी है.

4. बिजनेस क्लास : प्राइवेसी बनाम लग्जरी

एमिरेट्स: एमिरेट्स के A380 विमान में बिजनेस क्लास का अपना ही स्वैग है. इसमें आपको विमान के अंदर एक 'ऑनबोर्ड बार' मिलता है, शानदार खाना और घर से एयरपोर्ट तक के लिए शॉफर (ड्राइवर) सर्विस भी मिलती है.

ब्रिटिश एयरवेज: अगर उड़ते वक्त प्राइवेसी चाहिए, तो ब्रिटिश एयरवेज की 'क्लब सूट' सबसे बेस्ट है. इसमें बंद होने वाला प्राइवेसी डोर होता है. हालांकि, इनकी सर्विस और खाने को लेकर एमिरेट्स थोड़ा आगे निकल जाता है.

वर्जिन अटलांटिक: इसकी सीटें थोड़ी पुरानी हैं, लेकिन हीथ्रो एयरपोर्ट पर इनका 'क्लबहाउस लाउंज' और इनके क्रू (स्टाफ) का फ्रेंडली नेचर यात्रियों का दिल जीत लेता है.

नतीजा: पैसे के हिसाब से अच्छा सर्विस और सुविधाओं के लिए एमिरेट्स नंबर वन है, लेकिन अगर आपको बंद केबिन वाली प्राइवेसी चाहिए तो ब्रिटिश एयरवेज का रुख करें.

5. फर्स्ट क्लास (First Class): आसमान में राजाओं जैसी जिंदगी

एमिरेट्स का फर्स्ट क्लास किसी आलीशान होटल के कमरे जैसा है, जहां बंद होने वाले दरवाजे, प्राइवेट सुइट और यहां तक कि नहाने के लिए शावर की सुविधा भी होती है. लेकिन इसका किराया (£8153) (लगभग ₹10.49 लाख के बराबर है) बहुत भारी है.

ब्रिटिश एयरवेज का फर्स्ट क्लास भी बहुत बढ़िया प्राइवेट सुइट देता है और इसका किराया (£3841) एमिरेट्स के आधे से भी कम है.

नतीजा: अगर आपके पास खर्च करने के लिए बहुत पैसा या एमिरेट्स के माइल्स (Points) हैं, तो ही एमिरेट्स लें, वरना कैश देने वाले यात्रियों के लिए ब्रिटिश एयरवेज आधे से कम दाम में बेहतरीन फर्स्ट क्लास का मजा देती है.

कौन है बेस्ट ऑप्शन

सुरक्षा के मामले में तीनों ही एयरलाइंस को 7 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, इसलिए सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है. तो अगर आप सीधे दुबई न जाकर अबू धाबी उतरने को तैयार हैं, तो एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) एक बहुत ही शानदार और सस्ता ऑप्शन हो सकती है. अबू धाबी एयरपोर्ट से दुबई के लिए महज 30 मिनट की एक एक्सप्रेस ट्रेन चलती है. एतिहाद का बिजनेस क्लास भी बहुत जबरदस्त है और यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो दुबई की भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं.


आपके लिए कौन सी है बेस्ट?

एमिरेट्स चुनें: अगर आप लंदन के बाहर किसी दूसरे शहर (जैसे मैनचेस्टर या बर्मिंघम) से जा रहे हैं या फिर फर्स्ट क्लास का आलीशान मजा लेना चाहते हैं.

ब्रिटिश एयरवेज चुनें: बिजनेस क्लास में प्राइवेसी वाला केबिन चाहते हैं या फिर आपके पास इनके फ्लाइट पॉइंट्स हैं.

वर्जिन अटलांटिक चुनें: सफर का अनुभव और स्टाफ का अच्छा व्यवहार सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6