&format=webp&quality=medium)
Aviation Ministry allows airlines to serve meals: घरेलू हवाई सफर (Domestic Flights) के दौरान एयरलाइन कंपनियों ने कोरोना काल की वजह से फ्लाइट्स में यात्रियों के खाने का प्रबंध बंद करा दिया था. लेकिन अब यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब फ्लाइट में यात्रियों को फिर से खाना उपलब्ध कराया जाएगा. नागरिक विमानन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हवाई यात्रियों को घरेलू उड़ानों में खाना परोसेने (In-Flight Meals) की एयरलाइंस को मंजूरी दे दी गई है.
उन्होंने आगे बताया कि, 'हवाई यात्रियों (Flyers) को यात्रा के दौरान मैग्जीन के साथ पढ़ने की दूसरी सामग्रियां देने की भी मंजूरी दे दी है.' दरअसल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के चलते कम दूरी वाली घरेलू उड़ानों में यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने और पढ़ने की कोई भी सामग्री देने पर पाबंदी लगा दी गई थी.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा है कि, 'एयरलाइन कंपनियां अब घरेलू उड़ानों में यात्रियों को किसी तरह की रोक के बिना खाना दे सकती हैं. साथ ही बताया कि कोविड प्रोटोकॉल (COVID-19 Protocol) के पालन से कोरोना संक्रमण (Coronavirus Cases) के मामलो में कमी आई है. ऐसे में अब यात्रियों को हवाई सफर (Air Travel) के दौरान खाना, ड्रिंक्स और मैग्जीन को दोबारा उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है.'
देश-विदेश की उड़ानों पर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वदज से रोक लगा दी गई थी. लेकिन जब कोरोना के मामलों में कमी देखी गई, तो सरकार ने घरेलू उड़ानों को दोबारा शुरू करने के आदेश दिए. नागरिक विमानन मंत्रालय ने उस समय खास शर्तों के साथ यात्रियों को फ्लाइट में खाना देने की मंजूरी दी थी. एयरलाइन कंपनियों को अपनी सीमित क्षमता के साथ उड़ान भरने की मंजूरी दी गई थी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया गया.
बता दें मंत्रालय ने 18 अक्टूबर 2021 को 100 फीसदी यात्री क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को संचालित करने की मंजूरी दी थी. हालांकि, मंत्रालय ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स से कहा है कि, 'कोविड-19 (Covid-19) को फैलने से रोकने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं. साथ ही यात्रा के दौरान कोविड अनुकूल व्यवहार का सख्ती से पालन कराया जाए.