भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर अपनी मानवीय प्रतिबद्धता का शानदार उदाहरण पेश किया. लद्दाख के लेह से एक थाई नागरिक को गंभीर हालत में तुरंत एयरलिफ्ट कर दिल्ली पहुंचाया गया. मुश्किल मौसम के बावजूद वायुसेना के C-130J विमान ने यह ऑपरेशन समय पर पूरा कर उसकी जान बचाई.