IPL फाइनल: अकासा एयरलाइन का खास इंतजाम, इन शहरों से अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल फ्लाइट, चेक करें शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार 31 मई 2026 को खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए अकासा एयरलाइन ने खास इंतजाम किए हैं.
IPL फाइनल: अकासा एयरलाइन का खास इंतजाम, इन शहरों से अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल फ्लाइट, चेक करें शेड्यूल

IPL फाइनल आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा (Photo:X)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमी आराम से स्टेडियम तक पहुंचें, इसके लिए अकासा एयरलाइंस ने खास इंतजाम किए हैं. अकासा एयरलाइंस बेंगलुरु और नवी मुंबई से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स चलाएगी. अकासा एयरलाइंस की यह स्पेशल फ्लाइट 31 मई और 1 जून 2026 को संचालित की जाएगी. फाइनल मैच के दिन फ्लाइट्स सुबह और दोपहर को चलेंगी ताकि मैच से पहले क्रिकेट प्रेमी आराम से अहमदाबाद पहुंच सकें.

अकासा एयरलाइंस स्पेशल फ्लाइट का टाइम टेबल

अकासा एयरलाइंस की स्पेशल फ्लाइट (QP6892) 31 मई 2026 को बेंगलुरु से सुबह 09:30 बजे रवाना होगी. फ्लाइट 11:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

अहमदाबाद से नवी मुंबई, बेंगलुरु फ्लाइट का शेड्यूल

  • नवी मुंबई से अहमदाबाद के लिए दूसरी स्पेशल फ्लाइट (QP 6882) दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी. यह शाम 04:15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
  • मैच खत्म होने के बाद वापसी के लिए 1 जून 2026 को अहमदाबाद से नवी मुंबई के लिए स्पेशल फ्लाइट (QP 6885) देर रात 03:10 बजे रवाना होकर सुबह 04:45 बजे अपनी मंजिल पहुंचेगी.
  • अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए स्पेशल फ्लाइट संख्या (QP 6887) सुबह 04:10 बजे उड़ान भरेगी. यह सुबह 06:35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.

अहमदाबाद स्पेशल फ्लाइट का टाइम टेबल

उड़ान संख्याकहां सेकहां तकप्रस्थान समयआगमन समयतारीख
QP 6892बेंगलुरुअहमदाबाद09:30 बजे11:50 बजे31-मई-26
QP 6882नवी मुंबईअहमदाबाद14:45 बजे16:15 बजे31-मई-26
QP 6885अहमदाबादनवी मुंबई03:10 बजे04:45 बजे01-जून-26
QP 6887अहमदाबादनवी मुंबई04:10 बजे06:35 बजे01-जून-26

फ्लाइट में क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास सुविधाएं

अकासा एयर ने क्रिकेट प्रेमियों के सफर को खास बनाने के लिए स्पेशल इंतजाम किए हैं. अकासा एयर की खास 'स्काईस्कोर' सुविधा के जरिए फैंस उड़ान के दौरान भी हवा में लाइव मैच स्कोर से जुड़े रह सकेंगे.

स्काईलाइट्स से सजेगा केबिन

  • बोइंग स्काई इंटीरियर की डायनामिक लाइटिंग का इस्तेमाल करते हुए, केबिन को स्काईलाइट्स के जरिए भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया जाएगा.
  • यात्री सफर के दौरान 'कैफे अकासा' के स्वादिष्ट, फ्यूजन और पौष्टिक खाने का आनंद उठा सकते हैं.
  • फ्लाइट के अलावा पश्चिम रेलवे मुंबई से अहमदाबाद के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगी.
  • ट्रेन संख्या 09021 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से रविवार सुबह 06:20 बजे निकलेगी और अहमदाबाद दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 09044 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से 1 जून को रात 03:50 बजे निकलेगी और बांद्रा टर्मिनस दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

दूसरा खिताब जीतने उतरेगी दोनों टीमें

आईपीएल के पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं, दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. आरसीबी फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है. आरसीबी ने साल 2025 में 18 साल का खिताबी सूखा खत्म किया था. ऐसे में टीम लगातार अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी. वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस 2022 के बाद दूसरा खिताब अपने नाम करना चाहेगी. गुजरात टाइटंस 2023 में रनर-अप रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6