Akasa Air का बंपर धमाका! हर बुकिंग पर भारी डिस्काउंट, सीट और मील भी बिल्कुल मुफ्त, बस इन्हें मिलेगा खास ऑफर

Akasa Air ने अपने आधिकारिक SME कॉर्पोरेट बुकिंग प्लेटफॉर्म का आगाज कर दिया है, जिससे देशभर के छोटे-मंझोले कारोबारियों को अब सीधे कंपनी से एक्सक्लूसिव कॉर्पोरेट किराए पर बुकिंग की सुविधा मिलेगी.
Akasa Air का बंपर धमाका! हर बुकिंग पर भारी डिस्काउंट, सीट और मील भी बिल्कुल मुफ्त, बस इन्हें मिलेगा खास ऑफर

Akasa Air SME Portal: भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती एयरलाइन Akasa Air ने छोटे और मझोले कारोबारियों (SMEs) के लिए एक शानदार तोहफा दिया है. अब बिज़नेस ट्रैवल होगा सस्ता, आरामदायक और बिना झंझट के. Akasa Air ने अपने आधिकारिक SME कॉर्पोरेट बुकिंग प्लेटफॉर्म का आगाज कर दिया है, जिससे देशभर के छोटे-मंझोले कारोबारियों को अब सीधे कंपनी से एक्सक्लूसिव कॉर्पोरेट किराए पर बुकिंग की सुविधा मिलेगी. इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए SMEs को बस Akasa Air के SME पोर्टल https://sme.akasaair.com/login पर रजिस्टर करना होगा.

Akasa Air का खास ऑफर

Akasa की इस स्पेशल SME स्कीम में कई फायदे शामिल हैं. मसलन, SME यूजर्स को एक खास प्रोमो कोड CSME04PS का इस्तेमाल कर कॉर्पोरेट किराए पर डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा हर उड़ान पर स्टैंडर्ड सीट, स्नैक्स और ड्रिंक बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे. यही नहीं, SME यात्रियों को प्रीमियम सीटिंग, जल्दी बोर्डिंग और प्रायोरिटी चेक-इन जैसी सेवाओं पर 50% तक की छूट भी दी जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

नहीं लगेगा कैंसिलेशन चार्ज

इस नई सर्विस की सबसे बड़ी बात ये है कि फ्लाइट के प्रस्थान से एक घंटे पहले तक अगर आप टिकट कैंसिल या रीशेड्यूल करते हैं तो किसी तरह का कैंसिलेशन चार्ज नहीं लगेगा (बस किराए का फर्क और एडमिन फीस देनी होगी). वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए यह छूट 4 घंटे पहले तक लागू होगी. साथ ही विदेशी रूट्स पर 30 किलो तक फ्री चेक-इन बैगेज की सुविधा भी दी जा रही है, जो SMEs के लिए बेहद मददगार है.

Akasa Air के सह-संस्थापक और चीफ कमर्शियल ऑफिसर, प्रवीण अय्यर ने इस मौके पर कहा, “पिछले ढाई साल में हमने देखा कि कॉर्पोरेट ट्रैवल की डिमांड लगातार बढ़ रही है. SME प्लेटफॉर्म हमारी इस कोशिश का हिस्सा है कि हम देश के छोटे कारोबारियों को भी बड़े कॉर्पोरेशंस जैसी फ्लेक्सिबिलिटी और बेहतरीन सुविधाएं दें. इससे न सिर्फ ट्रैवल आसान होगा, बल्कि भारत के रीजनल बिज़नेस और इकोनॉमी को भी नई रफ्तार मिलेगी.”

छोटे बिजनेस को बड़ी राहत

Akasa का यह नया SME प्लेटफॉर्म ऐसे समय में लॉन्च हुआ है जब भारत के छोटे और मंझोले बिज़नेस तेजी से देश के बड़े बिजनेस हब्स और इंटरनेशनल मार्केट्स से जुड़ रहे हैं. एयरलाइन की रफ्तार भी इसी ट्रैक पर है—Akasa अब भारत के कई प्रमुख कारोबारी शहरों के साथ-साथ मिडल ईस्ट की इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स को भी जोड़ रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6