&format=webp&quality=medium)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए यूजर डेवलपमेंट चार्ज तय (Photo: X/Noida International Airport)
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) अपनी पहली उड़ान का इंतजार कर रहा है. इससे पहले एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने इस हवाई अड्डे के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) की दरें को निर्धारित कर दी है. तय की गई ये नई दरें वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू रहेंगी. इन नई दरों के लागू होने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाली यात्रियों को दिल्ली की तुलना में ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन पीएम मोदी ने मार्च में किया था.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ान के लिए प्रस्थान करने वाले यात्रियों से 490 रुपए बतौर यूजर डेवलपमेंट फीस ली जाएगी. वहीं, घरेलू आगमन वाले यात्रियों के लिए यह फीस 210 रुपए तय की गई है.
इंटरनेशनल डिपार्चर के लिए 980 रुपए UDF
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की UDF दरें (वित्त वर्ष 2030-31 तक)
| यात्रा का प्रकार | प्रस्थान पर UDF | आगमन पर UDF |
| घरेलू | ₹490 | ₹210 |
| अंतरराष्ट्रीय | ₹980 | ₹420 |
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के UDF की दरों की तुलना से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) नई दिल्ली से करें तो जेवर एयरपोर्ट में काफी ज्यादा है.
क्या होती यूजर डेवलपमेंट फीस
UDF की तुलना - नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट Vs दिल्ली IGI एयरपोर्ट
| एयरपोर्ट का नाम | घरेलू प्रस्थान | घरेलू आगमन | अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान | अंतरराष्ट्रीय आगमन |
| नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट | ₹490 | ₹210 | ₹980 | ₹420 |
| दिल्ली IGI एयरपोर्ट | ₹129 | ₹56 | ₹650 – ₹810 | ₹275 – ₹345 |
आपको बता दें कि एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट इंडिगो द्वारा ऑपरेट की जाएगी, यहां से पहली शेड्यूल्ड पैसेंजर सर्विस शुरू करेगी. इसके बाद Akasa Air और Air India Express भी सेवाएं शुरू करेंगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शेड्यूल, रूट्स और दूसरी सर्विस डीटेल्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी. Indigo ने ऐलान किया है कि वह धीरे-धीरे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के 16 से ज्यादा शहरों से जोड़ेगी. इसमें मेट्रो सिटीज, टियर 2 और टियर 3 शहर भी शामिल होंगे.