दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़नी है फ्लाइट? 26 अक्टूबर से होने वाला है टर्मिनल पर बड़ा बदलाव, अभी जान लें

दिल्ली एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर से Air India और Air India Express की घरेलू फ्लाइट्स में बड़ा बदलाव होगा. Air India की 60 घरेलू उड़ानें T2 से चलेंगी जबकि Air India Express की सभी घरेलू उड़ानें T1 से ऑपरेट होंगी.
दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़नी है फ्लाइट? 26 अक्टूबर से होने वाला है टर्मिनल पर बड़ा बदलाव, अभी जान लें

Air India flight terminal change: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL (Delhi International Airport Ltd.) T3 यानी टर्मिनल 3 का विस्तार कर रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्षमता बढ़ाई जा सके. इस कारण Air India और Air India Express को अपने कुछ घरेलू ऑपरेशंस को शिफ्ट करना पड़ा है.

26 अक्टूबर से लागू होंगे नए बदलाव

Air India ने घोषणा की है कि 26 अक्टूबर 2025 से दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके घरेलू ऑपरेशंस में बदलाव किया जाएगा. Air India अपनी 180 डेली घरेलू उड़ानों में से 60 उड़ानों को टर्मिनल 2 (T2) से संचालित करेगी. वहीं Air India Express की सभी घरेलू उड़ानें अब टर्मिनल 1 (T1) से उड़ेंगी. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. Air India और Air India Express की सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पहले की तरह टर्मिनल 3 (T3) से ही चलेंगी.

कैसे पहचानें T2 से उड़ने वाली फ्लाइट्स

Air India ने यात्रियों की सुविधा के लिए T2 से उड़ने वाली फ्लाइट्स को नए नंबर दिए हैं. ये सभी उड़ानें चार अंकों में होंगी और इनका कोड ‘1’ से शुरू होगा (जैसे AI1737, AI1787). इस सीरीज़ की सभी फ्लाइट्स अब T2 से ही ऑपरेट की जाएंगी.

टर्मिनल बदलने वाले यात्रियों के लिए सुविधा

जिन यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स Air India और Air India Express के बीच होंगी, उनके लिए इंटर-टर्मिनल ट्रांसफर की सुविधा दी जाएगी. बोर्डिंग पास वाले यात्रियों के बैग सीधे एयरसाइड ट्रांसफर किए जाएंगे. T1, T2 और T3 के बीच यात्रियों को हर 10 मिनट पर फ्री शटल सर्विस मिलेगी. जिन यात्रियों को विशेष सहायता चाहिए, उनके लिए बग्गी राइड भी उपलब्ध होगी.

यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त मदद

Air India और Air India Express ने कहा है कि वे अपने यात्रियों को बदलाव की जानकारी SMS और ईमेल के जरिए नोटिफाई करेंगे. जो यात्री नई बुकिंग करेंगे, उन्हें टिकट पर ही टर्मिनल की जानकारी दी जाएगी. ऑनलाइन चेक-इन करने वाले यात्रियों को भी विशेष नोटिफिकेशन मिलेगा. एयरलाइन ने अतिरिक्त ग्राउंड स्टाफ भी तैनात करने का ऐलान किया है, जो विशेष टी-शर्ट पहनेंगे ताकि यात्रियों को आसानी से पहचाना जा सके.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी बुकिंग में सही संपर्क नंबर और ईमेल अपडेट करें ताकि समय पर नोटिफिकेशन मिल सके. इसके साथ ही, यात्री अपनी यात्रा से पहले Air India और Air India Express की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर सर्विस पर जाकर टर्मिनल की जानकारी जरूर जांच लें.

FAQs

Q1. Air India की कौन-सी फ्लाइट्स T2 से उड़ेंगी?

Air India की 60 घरेलू उड़ानें अब T2 से संचालित होंगी. इन्हें AI1XXX सीरीज़ से नंबर दिया गया है.

Q2. Air India Express की फ्लाइट्स कहां से चलेंगी?

Air India Express की सभी घरेलू उड़ानें अब दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) से ऑपरेट होंगी.

Q3. क्या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर होगा?

नहीं, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले की तरह T3 से ही ऑपरेट होंगी.

Q4. यात्रियों को टर्मिनल बदलने पर कैसे मदद मिलेगी?

यात्रियों को हर 10 मिनट पर मुफ्त शटल सर्विस मिलेगी और PRM यात्रियों के लिए बग्गी राइड भी उपलब्ध होगी.

Q5. यात्रियों को किस बात का ध्यान रखना चाहिए?

यात्रियों को अपनी बुकिंग में सही संपर्क जानकारी अपडेट करनी चाहिए और यात्रा से पहले फ्लाइट नंबर व टर्मिनल की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6