&format=webp&quality=medium)
Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करते समय Air India की फ्लाइट AI-171 को बड़ा तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा. विमान में 242 यात्री सवार थे और कुछ ही सेकंड में उसमें से धुआं उठता दिखा. उसी दौरान पायलट सुमित सुब्बरवाल ने कंट्रोल टावर को आपातकालीन कॉल भेजी- “Mayday Mayday Mayday!” यह कोई सामान्य कॉल नहीं, बल्कि एक कोडेड इमरजेंसी सिग्नल है, जिसका मतलब होता है “हमें तुरंत मदद चाहिए.”
'Mayday' एक इंटरनेशनल इमरजेंसी अलर्ट है, जिसे एविएशन, शिपिंग और अन्य संचार माध्यमों में तब उपयोग किया जाता है जब जान का खतरा हो. यह "Distress Call" होती है, जिसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल, नेवी या ग्राउंड स्टाफ तुरंत रिसीव करते हैं और उस पर फौरन प्रतिक्रिया होती है.
- विमान में तकनीकी खराबी हो
- इंजन फेल हो जाए
- आग लग जाए
- कैबिन प्रेशर गिर जाए
- या पायलट को लगे कि अब कंट्रोल हाथ से बाहर हो रहा है.
‘Mayday’ शब्द फ्रेंच शब्द "m’aidez" से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है "मदद कीजिए" (Help me). इसे रेडियो पर तीन बार बोलने की परंपरा है ताकि क्लियर और कन्फर्म हो कि कॉल मजाक नहीं बल्कि गंभीर संकट की सूचना है.
“Mayday, Mayday, Mayday – This is Air India AI-171, Engine Fire after Takeoff…”
रेडियो पर आवाज साफ न हो तो भी तीन बार बोलने से संदेश स्पष्ट हो जाता है.
कंट्रोल टावर को अलर्ट करने के लिए.
ICAO (International Civil Aviation Organization) की गाइडलाइन में यह अनिवार्य है.
Air India की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. टेक-ऑफ के कुछ सेकंड बाद पायलट ने महसूस किया कि विमान में कुछ गड़बड़ी है. दाएं इंजन से आग और धुआं निकलने लगा. इस दौरान उन्होंने तुरंत कंट्रोल टावर को ‘Mayday’ कॉल दी.
‘Mayday’ कॉल सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने का एक इमरजेंसी कोड है, जो बताता है कि विमान गंभीर संकट में है.एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के हादसे में भी पायलट ने उड़ान भरते ही 'Mayday' कॉल दी, जो इस भयावह स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है. हादसा काफी बड़ा है, लेकिन पायलट की समय पर दी गई चेतावनी ने तत्काल बचाव कार्यों को सक्रिय करने में मदद की. इस घटना ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि ‘Mayday’ कॉल का महत्व सिर्फ तकनीकी नहीं, मानवीय जीवन की रक्षा से जुड़ा है.
VIDEO: प्लेन क्रैश से पहले Mayday Alert, क्या है ये?
1. Mayday कॉल क्या होता है?
Mayday एक इमरजेंसी रेडियो कॉल है, जो विमान या जहाज संकट में होने पर भेजा जाता है.
2. पायलट Mayday कॉल कब करता है?
जब फ्लाइट या जहाज को जानलेवा खतरा हो, जैसे इंजन फेल होना, आग लगना या टेक्निकल फेल्योर.
3. Mayday को तीन बार क्यों बोला जाता है?
सुनिश्चित करने के लिए कि कॉल क्लियर और सीरियस समझा जाए, रेडियो शोर में मिस न हो.
4. क्या Mayday कॉल सिर्फ एयरक्राफ्ट के लिए होता है?
नहीं, Mayday कॉल मरीन वेसल्स (जहाजों) और अन्य ट्रांसपोर्ट मोड्स में भी इस्तेमाल होता है.
5. Mayday और Pan-Pan में क्या अंतर है?
Mayday गंभीर खतरे की कॉल होती है, जबकि Pan-Pan तब यूज होता है जब खतरा तुरंत जानलेवा नहीं होता.