AIR INDIA के यात्रियों पर बड़ी आफत, 6 एयरपोर्ट ने तेल देने से मना किया

सरकारी तेल कंपनियों (OMC) ने गुरुवार शाम से सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) से बकाए का भुगतान नहीं मिलने के कारण 6 एयरपोर्ट पर उसे ईंधन की आपूर्ति रोक दी है.
AIR INDIA के यात्रियों पर बड़ी आफत, 6 एयरपोर्ट ने तेल देने से मना किया

रांची, मोहाली, पटना, विजाग, पुणे और कोचीन पर जेट ईंधन की आपूर्ति रोक दी है. (Dna)

सरकारी तेल कंपनियों (OMC) ने गुरुवार शाम से सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) से बकाए का भुगतान नहीं मिलने के कारण 6 एयरपोर्ट पर उसे ईंधन की आपूर्ति रोक दी है. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की अगुवाई में ओएमसी ने 6 एयरपोर्ट- रांची, मोहाली, पटना, विजाग, पुणे और कोचीन पर जेट ईंधन की आपूर्ति रोक दी है.

एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, मुद्दे को सुलझाने के लिए ओएमसीज के साथ बातचीत जारी है और एयर इंडिया ने पहले ही एकमुश्त 60 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है.

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हम ओएमसीज के साथ चर्चा में जुटे हैं, ताकि मुद्दे का समाधान हो. इसके अतिरिक्त हमने पिछले बकाए और आज के भुगतान के लिए 60 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है." उन्होंने कहा, "विमानों को पर्याप्त ईधन भरकर उड़ानों के लिए भेजा गया है, ताकि परिचालन प्रभावित ना हो."

इससे पहले जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद इस्लामाबाद ने भारतीय विमानों के लिए 9 एयर स्‍पेस में से 3 बंद कर दिए हैं. इस वर्ष दूसरी बार लिए गए कदम से राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया की यूरोप, अमेरिका और मध्य एशिया समेत अन्य स्थानों पर जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं.

लगभग 50 उड़ानों की यात्रा का समय लगभग 10 से 15 मिनट बढ़ जाएगा. एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम जिन लंबी दूरी की यात्राओं के लिए प्रमुख रास्‍तों का उपयोग करते हैं, वे अब भी खुले हुए हैं और हमें जानकारी मिली है कि शेष एयर स्‍पेस को भी बंद किया जाएगा. इसका बड़ा असर होगा क्योंकि पाकिस्तान के एयर स्‍पेस का इस्तेमाल करने वाली हमारी बहुत बड़ी उड़ानों का समय 2-3 घंटों तक बढ़ जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6