फ्लाइट के सफर में कभी गुम नहीं होगा आपका बैग! Apple के साथ मिलकर Air India ने कर दिया कुछ ऐसा काम

Air India partners with Apple Airtag: Air India ने अपने बैगेज ट्रैकिंग सिस्टम और मोबाइल ऐप में Apple AirTag को इंटीग्रेट कर दिया है. इसके जरिए Air India के पैसेंजर्स अब अपने Apple iPhone, iPad और Mac में अपने बैगेज की लोकेशन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.
फ्लाइट के सफर में कभी गुम नहीं होगा आपका बैग! Apple के साथ मिलकर Air India ने कर दिया कुछ ऐसा काम

Air India partners with Apple Airtag: टाटा ग्रुप की लीडिंग एयरलाइन Air India ने पैसेंजर्स की सहूलियत के लिए अपने बैगेज ट्रैकिंग सिस्टम को और भी ज्यादा मजबूत किया है. Air India ने अपने बैगेज ट्रैकिंग सिस्टम और मोबाइल ऐप में Apple AirTag को इंटीग्रेट कर दिया है. इसके जरिए Air India के पैसेंजर्स अब अपने Apple iPhone, iPad और Mac में अपने बैगेज की लोकेशन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. एयर इंडिया एशिया की पहली एयरलाइन बन गई है, जो अपने पैसेंजर्स को इस तरह की सुविधा दे रही है.

हर साल 100 मिलियन बैगेज आइटम्स का ट्रांसपोर्ट

एयर इंडिया ने बताया कि एयरलाइन हर साल 100 मिलियन से अधिक बैगेज आइटम्स को ट्रांसपोर्ट करती है, जिनमें से 99.6% बैग समय पर ग्राहकों तक पहुंचते हैं. हालांकि, फ्लाइट मिसकनेक्शन, एयरपोर्ट बैगेज सिस्टम की दिक्कतों या अन्य कारणों से यदि किसी बैग में देरी होती है, तो नया Apple AirTag इंटीग्रेशन बैगेज को तेजी से ट्रैक करने और उसे जल्द से जल्द रिकवर करने में मदद करेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

AirTag और Air India बैगेज ट्रैकिंग सिस्टम की खासियतें

रियल-टाइम बैगेज ट्रैकिंग: एयर इंडिया की मोबाइल ऐप और वेबसाइट पहले से ही रियल-टाइम बैगेज ट्रैकिंग फीचर प्रदान करती है. यह जानकारी एयरपोर्ट्स से सीधे ली जाती है ताकि यात्रियों को उनके बैगेज की स्थिति के बारे में अपडेट मिलता रहे.

My Trips सेक्शन से ऑटोमैटिक ट्रैकिंग: जिन यात्रियों ने अपनी यात्रा को "My Trips" सेक्शन में जोड़ा है, उन्हें चेक-इन के तुरंत बाद बैगेज की जानकारी मिल जाएगी.

QR कोड स्कैनिंग द्वारा ट्रैकिंग: यात्री अपने बैगेज रिसीट के बारकोड को स्कैन करके भी अपने बैग की स्थिति को जान सकते हैं.

कैसे करें Apple AirTag फीचर का उपयोग?

अगर कोई बैग, जिसमें AirTag लगा हुआ है, गंतव्य पर नहीं पहुंचता, तो यात्री एयर इंडिया के बैगेज काउंटर पर इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं.

1. बैगेज रिपोर्ट करना:

  • एयर इंडिया का एयरपोर्ट स्टाफ Property Irregularity Report (PIR) दर्ज करने में सहायता करेगा.

2. ‘Find My’ ऐप के जरिए लोकेशन शेयर करना:

  • यात्री अपने Apple डिवाइस पर ‘Find My’ ऐप में ‘Share Item Location’ जेनरेट करें.
  • यह लिंक Air India के मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर PIR के साथ जोड़ें.

3. लोकेशन लिंक शेयर करने की प्रक्रिया:

  • मोबाइल ऐप: ‘Customer Support Portal’ में जाएं, ‘Baggage’ चुनें और फिर ‘Lost and Found Check-in Baggage’ में AirTag लिंक शेयर करें.
  • वेबसाइट: ‘Customer Support Portal’ में ‘Lost and Found Check-in Baggage’ पर जाएं और अपना AirTag लोकेशन लिंक तथा PIR नंबर अपलोड करें.
  • इसके बाद यात्रियों को एयर इंडिया से बैकलिंक ईमेल के जरिए बैगेज स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी. एयर इंडिया की अधिकृत एयरपोर्ट टीमें शेयर किए गए AirTag लिंक का उपयोग करके बैगेज को ट्रैक करेंगी और उसे जल्द से जल्द ग्राहक तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी.

RECOMMENDED

कुमार सूर्या

कुमार सूर्या

सीनियर सब एडिटर, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

कुमार सूर्या, ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) के पद पर काम करते हैं. जर्नलिज्म में

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6