AI171 हादसे पर एयर इंडिया एमडी ने जताया दुख, कर्मचारियों को दी जिम्मेदारी से काम करने की सलाह

AI171 दुर्घटना पर एयर इंडिया के एमडी कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कोई मैकेनिकल या मेंटेनेंस खामी नहीं पाई गई है. उन्होंने मीडिया की अटकलों से सावधान रहने की अपील की और भरोसेमंद जांच की प्रक्रिया में सहयोग देने का आश्वासन दिया.
AI171 हादसे पर एयर इंडिया एमडी ने जताया दुख, कर्मचारियों को दी जिम्मेदारी से काम करने की सलाह

एयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने 12 जून को हुए AI171 हादसे पर आए AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर कंपनी के सभी कर्मचारियों को एक ईमेल के जरिए संबोधित किया. इस लेटर में उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले एक महीने का हर पल उन लोगों की याद में बीता है जो इस हादसे में जान गंवा बैठे या घायल हुए.

MD ने क्या कहा?

विल्सन ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि विमान या उसके इंजनों में कोई यांत्रिक या मेंटेनेंस से जुड़ी खामी नहीं थी. विमान में ईंधन की गुणवत्ता भी सामान्य थी और टेक-ऑफ के समय कोई असामान्यता नहीं पाई गई. दोनों पायलटों ने उड़ान से पहले अनिवार्य ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट पास किया था और उनकी मेडिकल स्थिति भी सामान्य थी.

लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!

Add Zee Business as a Preferred Source

मीडिया की अटकलों से दूर रहें

विल्सन ने रिपोर्ट के बाद मीडिया में फैलाई जा रही अटकलों और अफवाहों पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि इस दौरान कई थ्योरी, आरोप और सनसनीखेज खबरें फैलाई गईं, जिनमें से कई बाद में गलत साबित हो चुकी हैं. उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे इन बयानों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी को ही गंभीरता से लें.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद, DGCA की निगरानी में एयर इंडिया के सभी बोइंग 787 विमानों की जांच की गई और सभी को सुरक्षित पाया गया. इसके अलावा, कंपनी लगातार आवश्यक निरीक्षण और जांच कर रही है और यदि आगे किसी नए जांच मानक की आवश्यकता होगी, तो वह भी अपनाई जाएगी.

VIDEO- Health Insurance में Depression-Anxiety का कवर!

विल्सन ने जल्दबाज़ी ना करने की कही बात

विल्सन ने यह भी साफ किया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी भी कारण का उल्लेख नहीं किया गया है, न ही कोई सिफारिश दी गई है. इसलिए अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी. उन्होंने सभी से अपील की कि वे धैर्य रखें और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दें. विल्सन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों से कहा कि वे कंपनी की ईमानदारी, उत्कृष्टता, ग्राहक केंद्रितता, इनोवेशन और टीमवर्क जैसे मूल्यों से न हटें और अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़ा रहना और यात्रियों को सुरक्षित सेवा देना है.

Amazon Prime Day Sale 2025: 12 से 14 जुलाई तक 5 स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट