&format=webp&quality=medium)
Campbell Wilson (Pic Credit: Reuters)
टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी के द्वारा जारी प्रेस स्टेटमेंट के मुताबिक विल्सन ने साल 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन.चंद्रेशखरन को साल 2026 में पद छोड़ने के अपने इरादे के बारे में बताया गया था. एयर इंडिया के मुताबिक विल्सन तब तक अपने पद पर बने रहेंगे जब तक नए सीईओ की घोषणा नहीं जाती और वह अपना कार्यभार नहीं संभाल लेते हैं.
कैंपबेल विल्सन ने अपने बयान में कहा है कि, "एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन के बाद के चार साल में चार एयरलाइन्स का अधिग्रहण और सफल मर्जर हुआ है."
600 विमानों के बड़े ऑर्डर की डिलीवरी
कैंपबेल के मुताबिक, "जब इन बुनियादी चीजों ने अपनी जगह ले रही हैं और 2027 में 600 विमानों के बड़े ऑर्डर की डिलीवरी शुरू होने में थोड़ा ही वक्त बचा है.
टीम ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
कंपनी के बोर्ड ने नए सीईओ की नियुक्ति के लिए एक समिति का गठन कर दिया है, जो आने वाले महीनों में उत्तराधिकारी का चयन करेगी.एयर इंडिया के इस नेतृत्व के बदलाव को कंपनी के अगले विकास चरण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन एयर इंडिया के सीईओ पद के लिए कई संभावित उम्मीदवारों से चर्चा कर चुके हैं. इन लोगों को बड़ी एयरलाइन चलाने का एक अच्छा अनुभव है. आपको बता दें कि जून 2025 में अहमदाबाद में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश एयर इंडिया और उसके पुनरुद्धार योजना के लिए एक बड़ा झटका था.