सिर्फ ₹13,300 में विदेश का सफर! Air India का धमाकेदार ऑफर, बिजनेस और प्रीमियम इकोनॉमी टिकट पर बंपर छूट

Air India ने बिज़नेस और प्रीमियम इकोनॉमी यात्रियों के लिए लिमिटेड-टाइम सेल शुरू की है. सिर्फ ₹13,300 से टिकट, 7 सितंबर तक बुकिंग. जानें पूरा ऑफर और डिस्काउंट डिटेल्स.
सिर्फ ₹13,300 में विदेश का सफर! Air India का धमाकेदार ऑफर, बिजनेस और प्रीमियम इकोनॉमी टिकट पर बंपर छूट

Air India Flight Ticket Discount: अगर आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं और चाहते हैं कि सफर आरामदायक भी हो और बजट में भी, तो आपके लिए अच्छी खबर है. एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए एक लिमिटेड-पीरियड सेल लॉन्च की है. इस ऑफर के तहत बिज़नेस क्लास और प्रीमियम इकोनॉमी के टिकट बेहद किफायती दामों में मिल रहे हैं.

कितने की मिल रही है टिकट?

Air India की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, इस सेल के दौरान शॉर्ट-हॉल इंटरनेशनल रूट्स (छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों) पर प्रीमियम इकोनॉमी का राउंड-ट्रिप किराया सिर्फ 13,300 रुपये से शुरू हो रहा है. वहीं, बिज़नेस क्लास का राउंड-ट्रिप किराया 34,400 रुपये से शुरू है. यानी अब आप बैंकॉक, दुबई, सिंगापुर, हांगकांग और काठमांडू जैसे डेस्टिनेशन तक कम दाम में आरामदायक यात्रा कर सकते हैं.

कब तक चलेगा ऑफर?

यह ऑफर 2 सितंबर से 7 सितंबर 2025 तक उपलब्ध है. खास बात यह है कि 7 सितंबर को बुकिंग केवल एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही होगी. इस अवधि में बुक की गई टिकटों पर आप 31 मार्च 2026 तक यात्रा कर सकते हैं.

और भी मिलेगा डिस्काउंट

एयर इंडिया ने इस ऑफर के साथ कुछ खास फायदे भी दिए हैं. वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर किसी तरह का कन्वीनियंस फीस नहीं लगेगा. अगर आप FLYAI प्रोमो कोड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,400 रुपये तक की छूट मिलेगी. वहीं VISAFLY प्रोमो कोड और वीज़ा कार्ड से पेमेंट करने पर 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा.

कहां-कहां मिल रही है ये सुविधा?

यह सेल चुनिंदा शॉर्ट-हॉल इंटरनेशनल रूट्स पर लागू है. इनमें बैंकॉक, फुकेत, कुआलालंपुर, सिंगापुर, हांगकांग, दुबई, काठमांडू, माले और कोलंबो जैसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन शामिल हैं.

उदाहरण के लिए:

Air India

अपग्रेडेड केबिन और बेहतर सुविधाएं

एयर इंडिया ने हाल ही में अपने कई इंटरनेशनल रूट्स पर नई और अपग्रेडेड केबिन इंटीरियर उपलब्ध कराए हैं. तीन-क्लास कॉन्फिगरेशन वाली फ्लाइट्स में अब यात्रियों को वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस मिलेगा.

क्यों खास है ये ऑफर?

पहली बार बिज़नेस और प्रीमियम इकोनॉमी टिकट इतने सस्ते मिल रहे हैं. लिमिटेड सीट्स हैं, यानी पहले बुक करने वालों को फायदा मिलेगा. त्योहारों और छुट्टियों में विदेश यात्रा प्लान करने वालों के लिए बेस्ट मौका है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. यह ऑफर कब तक चलेगा?

Ans: 2 से 7 सितंबर 2025 तक. आखिरी दिन (7 सितंबर) केवल एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर बुकिंग होगी.

Q2. इस ऑफर के तहत किस रूट पर छूट मिल रही है?

Ans: बैंकॉक, दुबई, सिंगापुर, हांगकांग, काठमांडू, माले, कोलंबो और कई अन्य शॉर्ट-हॉल रूट्स पर.

Q3. क्या इसमें कोई अतिरिक्त चार्ज लगेगा?

Ans: नहीं, वेबसाइट या ऐप से बुकिंग करने पर कोई कन्वीनियंस फीस नहीं लगेगी.

Q4. डिस्काउंट पाने के लिए कौन-से प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा?

Ans: FLYAI और VISAFLY. इनका इस्तेमाल करने पर आपको 2,400 से 2,500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा.

Q5. क्या सीटें लिमिटेड हैं?

Ans: हां, ऑफर वाली सीटें लिमिटेड हैं और पहले बुक करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6