&format=webp&quality=medium)
Air India AEYE Vision: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने अपने पैसेंजर्स के लिए उनका ट्रैवल एक्सपीरिएंस बढ़ाने और रियल टाइम में ट्रैवल अपडेट जानने के लिए Air India के मोबाइल ऐप पर 'AEYE Vision' नाम से एक नए फीचर को लॉन्च किया है. इन-हाउस बनाए गए इस AI आधारति कंप्यूटर विजन टेक्नोलॉजी - AEYE की मदद से पैसेंजर्स अपने टिकट, बोर्डिंग पास या बैगेज टैग के कोड को स्कैन करके अपनी फ्लाइट की डीटेल्स, बोर्डिंग पास, लगैज को ट्रैक और फूड ऑप्शन तक चेक कर सकते हैं.
AEYE विजन फीचर में यूजर Air India के मोबाइल ऐप में जाकर अपने फोन कैमरे को बोर्डिंग पास, बैगेज टैग या टिकट पर फोकस करके अपने ट्रैवल की डीटेल्स को तुरंत पा सकते हैं. इससे ऐप के अंदर किसी भी तरह की मैन्यूअल एंट्री से छुटकारा मिल सकता है और बस एक स्कैन से आपकी जानकारी आपते सामने होगी. ये फीचर यूजर्स एयर इंडिया के मोबाइल ऐप के होम पेज के टॉप राइट कॉर्नर में एक्सेस कर सकते हैं.
Air India ने बताया कि AEYE विजन रियल टाइम में ट्रैवल डीटेल्स को पाने के लिए डेटा एंट्री की आवश्यकता को काफी हद तक कम देती है, जिससे कस्टमर्स को शानदार ऐप एक्सपीरिएंस मिलता है. यूजर्स सीधे अपने फोन कैमरे से डॉक्यूमेंट को स्कैन कर या अपनी गैलरी से एक इमेज को अपलोड कर सकते हैं. जिससे उन्हें फटाफट मनचाही जानकारी मिल जाती है.