Air India Fuel Update: दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज, छोटी फ्लाइट में राहत लेकिन लंबी यात्रा हुई महंगी

हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर. एयर इंडिया ने फ्यूल सरचार्ज में बड़ा बदलाव किया है. अब घरेलू फ्लाइट्स पर दूरी के हिसाब से एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे, वहीं अमेरिका और यूरोप जैसे इंटरनेशनल रूट्स पर बड़ा इजाफा हुआ है.असल में जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच 8 अप्रैल से लागू हुई नई रेट लिस्ट यहां देखें.
Air India Fuel Update: दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज, छोटी फ्लाइट में राहत लेकिन लंबी यात्रा हुई महंगी

इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया ने किया फ्यूल सरचार्ज रिवाइज (फोटो सोर्स: प्रतीकात्मक)

अगर आप आने वाले दिनों में फ्लाइट बुक करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. Air India ने अपने फ्यूल सरचार्ज में बड़ा बदलाव किया है, और इसका सीधा असर आपकी टिकट कीमत पर पड़ने वाला है.जहां छोटी दूरी के यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है, वहीं लंबी दूरी की फ्लाइट अब महंगी हो गई है.सबसे अहम बात यह नई दरें 8 अप्रैल 2026 सुबह 9:01 बजे से लागू हो गई हैं.

पहले समझ लें पूरी बात

  • घरेलू फ्लाइट में अब distance-based surcharge
  • छोटी दूरी पर कम चार्ज, लंबी दूरी पर ज्यादा
  • इंटरनेशनल फ्लाइट में बड़ा इजाफा
  • कारण: जेट फ्यूल कीमतों में तेज उछाल
  • पुरानी बुकिंग पर असर नहीं
Add Zee Business as a Preferred Source

फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया क्यों गया?

  • सीधी बात जेट फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल
  • डेटा के मुताबिक ग्लोबल जेट फ्यूल कीमत लगभग दोगुनी हो गई
  • ऐसे में एयरलाइंस के खर्च बढ़े और वही बोझ अब किराए में दिख रहा है

घरेलू फ्लाइट: अब दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज

पहले फ्लैट चार्ज होता था अब distance-based मॉडल लागू

नई दरें (प्रति यात्री, प्रति सेक्टर)

  • 0-500 किमी - ₹299
  • 501-1000 किमी - ₹399
  • 1001-1500 किमी - ₹549
  • 1501-2000 किमी - ₹749
  • 2000 किमी से ज्यादा - ₹899

मतलब

  • छोटी फ्लाइट यानी थोड़ी राहत
  • लंबी फ्लाइट यानी ज्यादा खर्चair india

इंटरनेशनल फ्लाइट: बड़ा झटका

इंटरनेशनल रूट्स पर बढ़ोतरी ज्यादा है

नई दरें (प्रति यात्री)

  • SAARC - 24 USD
  • मिडिल ईस्ट - 50 USD
  • दक्षिण पूर्व एशिया - 100 USD
  • सिंगापुर - 60 USD
  • अफ्रीका - 130 USD
  • यूरोप - 205 USD
  • अमेरिका/ऑस्ट्रेलिया - 280 USD

यूरोप और अमेरिका जाने वालों के लिए बड़ा असर

जरूरी बातें एक नजर में

  • लागू: 8 अप्रैल 2026
  • यूरोप/US के लिए: 10 अप्रैल से
  • पुरानी टिकट पर असर नहीं
  • टिकट बदलने पर नया चार्ज लागू

आपके लिए इसका क्या मतलब है

  • अगर आपने पहले टिकट बुक कर ली है तो राहत
  • लेकिन अब बुकिंग करेंगे तो ज्यादा पैसा देना पड़ेगा
  • खासकर लंबी दूरी या इंटरनेशनल ट्रैवल में
  • सीधी बात: अब फ्लाइट चुनने से पहले दूरी और रूट दोनों देखना जरूरी

अब आपको क्या करना चाहिए

  • जल्दी बुकिंग करें ताकि कम कीमत मिले
  • flexible travel रखें
  • रूट और दूरी compare करें
  • इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं
  • तो बजट बढ़ाकर चलें
    Routeनया फ्यूल सरचार्ज (Revised Fee)कब से लागू
    0-500 किमी (Short)₹2998 अप्रैल, सुबह 9:01 से
    1001-1500 किमी₹5498 अप्रैल सुबह 9:01 से
    2000+ किमी (Long)₹8998 अप्रैल सुबह 9:01 से
    सिंगापुर (Intl)$60 (लगभग ₹50008 अप्रैल, सुबह 9:01 से
    यूरोप (Intl)$205 (लगभग ₹17,000)10 अप्रैल, रात 12:01 से
    US/ऑस्ट्रेलिया$280 (लगभग ₹23,000)10 अप्रैल, रात 12:01 से

यह इतना जरूरी क्यों है

  • क्योंकि टिकट कीमत सीधे बढ़ेगी
  • ट्रैवल बजट प्रभावित होगा
  • फैमिली ट्रिप महंगी हो सकती है

आगे क्या असर दिखेगा

  • फ्लाइट टिकट और महंगे हो सकते हैं
  • एयरलाइंस distance-based pricing बढ़ा सकती हैं
  • इंटरनेशनल ट्रैवल कम किफायती हो सकता है

आपके काम की बात

Air India का नया फ्यूल सरचार्ज छोटा बदलाव नहीं है.यह आपके ट्रैवल खर्च को सीधे प्रभावित करेगा.तो अब “सस्ती फ्लाइट” ढूंढना और मुश्किल हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या पुरानी टिकट पर नया चार्ज लगेगा

नहीं

Q2 क्या सभी फ्लाइट महंगी होंगी

नहीं, छोटी दूरी पर राहत है

Q3 सबसे ज्यादा असर किस पर

लंबी दूरी और इंटरनेशनल यात्रियों पर

Q4 क्या और बढ़ सकता है किराया

अगर फ्यूल महंगा रहा तो हां