फिर खराब हुआ Air India का विमान! मुंबई जा रही फ्लाइट को जयपुर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight: जयपुर से मुंबई के लिए शुक्रवार को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट को टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद वापस जयपुर लौटना पड़ा.
फिर खराब हुआ Air India का विमान! मुंबई जा रही फ्लाइट को जयपुर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight: जयपुर से मुंबई के लिए शुक्रवार को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट को टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद वापस जयपुर लौटना पड़ा. शुरुआत में जब विमान ने उड़ान भरी तो सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन थोड़ी ही देर में क्रू को एक संभावित तकनीकी खामी की जानकारी मिली. एहतियातन पायलट ने तत्काल निर्णय लेते हुए फ्लाइट को वापस जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया.

फॉल्स अलार्म से लौटा विमान

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "फ्लाइट AI612 जो कि जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी, उड़ान भरने के कुछ समय बाद संभावित तकनीकी गड़बड़ी की सूचना के चलते जयपुर लौट आई." हालांकि, बाद में जब तकनीकी जांच की गई तो यह सामने आया कि यह तकनीकी खामी का सिर्फ एक फॉल्स अलर्ट (झूठा संकेत) था.

जांच के बाद दोबारा उड़ा विमान

एयर इंडिया के इंजीनियरिंग स्टाफ ने विमान की पूरी तरह से जांच की, और जब संतुष्ट हो गए कि कोई वास्तविक दिक्कत नहीं है, तब फ्लाइट को दोबारा मुंबई के लिए रवाना किया गया. विमान ने सुरक्षित रूप से अपनी आगे की यात्रा पूरी की और मुंबई पहुंचा.

इस पूरी घटना के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा गया. एयर इंडिया (Air India) ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि यात्री सुरक्षा ही उनकी पहली प्राथमिकता है. कंपनी ने यह भी कहा कि किसी भी संभावित जोखिम को नजरअंदाज नहीं किया जाता, चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न हो.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6