12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था? पहली रिपोर्ट आई सामने

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है. तकनीकी गड़बड़ी के चलते दोनों इंजन बंद हो गए थे. पायलटों की बातचीत और इंजन डेटा से साफ है कि यह अचानक आई गंभीर खराबी थी, जिसकी जांच अब भी जारी है.
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था? पहली रिपोर्ट आई सामने

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद क्रैश हो गई थी. इस गंभीर हादसे की जांच कर रहे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अब अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक की है. इस रिपोर्ट में विमान के दोनों इंजनों के अचानक बंद होने की अहम जानकारी सामने आई है.

इंजन अचानक कैसे बंद हुए?

रिपोर्ट के मुताबिक, 08:08:42 UTC पर विमान ने 180 नॉट्स की अधिकतम गति प्राप्त की थी. उसी समय, इंजन 1 और इंजन 2 के फ्यूल कटऑफ स्विच क्रमशः एक-एक सेकंड के अंतर से RUN से CUTOFF हो गए, जिससे दोनों इंजनों की ताकत घटने लगी. Cockpit Voice Recorder (CVR) में एक पायलट दूसरे से पूछता है, “तुमने इंजन क्यों बंद किया?” इस पर जवाब आता है, “मैंने नहीं किया.” इससे साफ है कि यह कोई मानव त्रुटि नहीं थी, बल्कि संभवतः तकनीकी खराबी थी.

विमान से उड़ान भरने के तुरंत बाद Ram Air Turbine (RAT) सक्रिय हो गया. यह तभी बाहर आता है जब विमान में गंभीर बिजली या हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो जाए. यह एक इमरजेंसी संकेत है और बताता है कि विमान किसी बड़ी खराबी से जूझ रहा था.

इंजन दोबारा स्टार्ट करने की हुई थी कोशिश

08:08:52 UTC पर दोनों फ्यूल स्विच दोबारा RUN किए गए. इंजन 1 में रीलाइट सफल रहा, लेकिन इंजन 2 पूरी ताकत के साथ स्टेबल नहीं हो पाया. इसके कुछ ही सेकंड बाद, 08:09:05 UTC पर पायलट ने “मायडे” कॉल दी, जो किसी भी उड़ान में सबसे गंभीर संकट संकेत होता है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मायडे कॉल का जवाब मांगा, पर विमान से कोई और संपर्क नहीं हुआ. कुछ ही मिनटों में विमान हवाई अड्डे की सीमा पार करने से पहले ही नीचे गिर गया.

08:14:44 UTC पर हवाई अड्डे की दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. घटनास्थल की ड्रोन से रिकॉर्डिंग की गई और मलबा सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया. इंजनों और अन्य मुख्य हिस्सों को विस्तृत जांच के लिए अलग रखा गया है. विमान में जो ईंधन डाला गया था, वह मानकों के अनुसार सही पाया गया है. फिर भी जांच के लिए APU और बाएं पंख से नमूने लिए गए हैं. वहीं, क्रू और यात्रियों के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स की समीक्षा की जा रही है ताकि किसी अन्य स्वास्थ्य या दबाव से जुड़ी जानकारी मिल सके.

अभी तक B787-8 विमान या GE GEnx-1B इंजन को लेकर कोई तकनीकी चेतावनी या सुरक्षा निर्देश जारी नहीं हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, जांच टीम और सबूत जुटा रही है ताकि इस हादसे के सभी पहलुओं को पूरी तरह से समझा जा सके.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6