34 घंटे से ज्यादा फंसे Air India के यात्री, अब स्पेशल फ्लाइट से होगी वतन वापसी! जानिए क्या है पूरा मामला?

Air India की फ्लाइट AI102 तकनीकी कारणों से Shannon डायवर्ट होने के बाद 34 घंटे से ज्यादा फंसी रही.वैसे अब यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट भेजी जा रही है.तो जानिए देरी की वजह, यात्रियों की स्थिति और कब तक होगी घर वापसी.
34 घंटे से ज्यादा फंसे Air India के यात्री, अब स्पेशल फ्लाइट से होगी वतन वापसी! जानिए क्या है पूरा मामला?

एयर इंडिया की फ्लाइट AI102 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही यह फ्लाइट तकनीकी कारणों के चलते आयरलैंड के शैनन में डायवर्ट की गई थी और अब34 घंटे से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी यात्री वहीं फंसे रहे हैं.तो अब एयरलाइन यात्रियों को वापस लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट भेजने की तैयारी में है.

एयर इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, प्रभावित यात्रियों को लाने के लिए एक विशेष विमान शैनन भेजा जाएगा, जो शाम तक उड़ान भर सकता है. तो उम्मीद जताई जा रही है कि सभी यात्री कल तक सुरक्षित भारत पहुंच जाएंगे.

क्या हुआ था फ्लाइट AI102 के साथ?

Add Zee Business as a Preferred Source

एयर इंडिया की फ्लाइट AI102, जो न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, उसे बीच रास्ते में ही एहतियात के तौर पर आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा.एयरलाइन के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी परेशानी की आशंका सामने आई थी, जिसके बाद सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गयाय विमान को लैंड कराने के बाद उसकी विस्तृत जांच शुरू की गई है.

34+ घंटे का इंतजार, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

फ्लाइट के डायवर्ट होने के बाद यात्रियों को शैनन में ही रुकना पड़ा और यह इंतजार 34 घंटे से भी ज्यादा लंबा हो गया. इस दौरान यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा.सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट सामने आए, जिनमें बताया गया कि यात्री लंबे समय से फंसे हुए हैं और उन्हें आगे की यात्रा को लेकर साफ जानकारी नहीं मिल रही थी. हालांकि, बाद में यानी कि अब एयर इंडिया की ओर से स्थिति साफ की गई और वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी गई.

air india

यात्रियों के लिए क्या इंतजाम किए गए?

एयर इंडिया ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों की पूरी देखभाल की जा रही है.

यात्रियों को दी गई सुविधाएं-

  • होटल में ठहरने की व्यवस्था
  • खाने-पीने की सुविधा
  • इमिग्रेशन और कस्टम प्रक्रियाओं में मदद

एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर एक कोशिश की जा रही है.

आखिर क्यों डायवर्ट करनी पड़ी फ्लाइट?

  • माना जा रहा है कि यह डायवर्जन पूरी तरह सुरक्षा के लिहाज से लिया गया फैसला था.
  • 15 मार्च को उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका थी.
  • विमान में वाइब्रेशन और असामान्य आवाज महसूस हुई.
  • करीब 6 घंटे की उड़ान के बाद उसे शैनन में उतारा गया.

अब क्या है आगे का प्लान?

एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक-

  • यात्रियों को लाने के लिए स्पेशल फ्लाइट भेजी जाएगी
  • यह विमान शैनन पहुंचेगा
  • शाम को उड़ान भरने की संभावना है
  • सभी यात्रियों को कल तक भारत लाने का लक्ष्य है

यानी कि अब यात्रियों की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है.

किस विमान से जुड़ा है मामला?

इस पूरी घटना में शामिल विमान Airbus A350 था, जो एयर इंडिया के बेड़े में शामिल एक आधुनिक और लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाला विमान है.यह अप्रैल 2024 में एयरलाइन के फ्लीट में शामिल हुआ था.

क्या सीख मिलती है इस घटना से?

  • यह मामला साफ करता है कि एयरलाइंस के लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर होती है.
  • भले ही यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन तकनीकी समस्या की हल्की आशंका पर भी उड़ान रोकी गई
  • जांच पूरी होने तक विमान को आगे नहीं बढ़ाया गया,यानी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया.air india

अब जल्द मिलेगी राहत

करीब डेढ़ दिन तक फंसे रहने के बाद अब यात्रियों के लिए राहत की खबर है.जी हां स्पेशल फ्लाइट के जरिए उन्हें जल्द ही दिल्ली लाया जाएगा.असल में एयर इंडिया का कहना है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित और जल्द से जल्द उनकी मंजिल तक पहुंचाना प्राथमिकता है.तो ऐसे में उम्मीद है कि 34 घंटे का यह लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है और सभी यात्री जल्द अपने घर पहुंचेंगे.

FAQs

1. Air India फ्लाइट AI102 को क्यों डायवर्ट किया गया?
तकनीकी समस्या की आशंका के चलते सुरक्षा के लिहाज से Shannon में उतारा गया

2. यात्री कितने समय तक फंसे रहे?
यात्री 34 घंटे से ज्यादा समय तक Shannon में फंसे रहे

3. यात्रियों को क्या सुविधाएं दी गईं?
होटल, खाना और इमिग्रेशन सहायता जैसी सुविधाएं दी गईं

4. यात्रियों को कब तक भारत लाया जाएगा?
स्पेशल फ्लाइट से उन्हें जल्द दिल्ली लाया जाएगा, संभवतः अगले दिन तक

5. क्या विमान में कोई बड़ी खराबी थी?
वाइब्रेशन और आवाज की समस्या के चलते एहतियातन डायवर्जन किया गया, जांच जारी है

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6