मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है. एयर इंडिया एक्सप्रेस 3 मार्च से मस्कट के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने जा रहा है. वहीं, एमिरेट्स एयरलाइन और दुबई एयरपोर्ट्स ने भी 2 मार्च की शाम से सीमित संख्या में ऑपरेशन शुरू करने का फैसला किया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह बिना कन्फर्मेशन के एयरपोर्ट न जाएं.