Air India Express का बड़ा धमाका, टिकट बुकिंग पर मिलेगा 70% तक का डिस्काउंट! जानें किसे मिलेगा फायदा

Air India Express ने ‘Book Direct’ ऑफर लॉन्च किया है. डायरेक्ट बुकिंग पर यात्रियों को 20% तक छूट, जीरो कंवीनियंस फीस और स्टूडेंट्स, सीनियर सिटीजंस व आर्म्ड फोर्सेज के लिए खास ऑफर्स मिलेंगे.
Air India Express का बड़ा धमाका, टिकट बुकिंग पर मिलेगा 70% तक का डिस्काउंट! जानें किसे मिलेगा फायदा

Air India Express Flight Ticket Discount: हवाई यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने यात्रियों के लिए शानदार ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने ‘Book Direct’ कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें यात्रियों को न सिर्फ 20% तक की छूट मिलेगी बल्कि बुकिंग पर कोई कंवीनियंस फीस (Convenience Fee) भी नहीं लगेगी. इसके अलावा, कई कैटेगरी के यात्रियों के लिए स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

डायरेक्ट बुकिंग पर मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने साफ किया है कि अगर यात्री सीधे एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट (www.airindiaexpress.com) या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें सबसे अच्छे रेट और आसान बुकिंग का अनुभव मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यात्री सिर्फ 60 सेकंड में फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं.

किन-किन डेस्टिनेशन पर मिलेगा ऑफर?

एयर इंडिया एक्सप्रेस इस समय 41 घरेलू और 17 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन पर उड़ान भर रही है. इसका मतलब यह ऑफर देश-विदेश के यात्रियों के लिए बड़ा मौका है.

इन्हें मिलेगा स्पेशल डिस्काउंट

कंपनी ने अपने ऑफर में अलग-अलग कैटेगरी के यात्रियों को खास फायदे दिए हैं. इसमें स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजंस को न्यूनतम 6% की छूट और आर्म्ड फोर्सेज और उनके डिपेंडेंट्स और 50% तक का डिस्काउंट मिलेगा. इन स्कीम्स को अन्य ऑफर्स के साथ जोड़ा जा सकता है, यानी कुल मिलाकर 70% तक की बचत संभव है.

बैंक और कार्ड ऑफर्स भी शामिल

यात्री अगर मास्टरकार्ड डेबिट या क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर ₹250 और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ₹600 तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

फेयर लॉक सर्विस

एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को ‘Fare Lock’ सर्विस भी दे रहा है. इसके तहत आप अपने चुने हुए किराए को सिर्फ नाममात्र की फीस देकर 7 दिन तक लॉक कर सकते हैं. अगर इस बीच टिकट का दाम बढ़ भी जाए तो आपको पुराना रेट ही देना होगा. यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान ‘Gourmair’ मील्स प्री-बुक करने का मौका मिलेगा.

अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फेयर ऑप्शन

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों के लिए चार अलग-अलग फेयर पैकेज दिए हैं:

  • Xpress Lite – बिना चेक-इन बैगेज वाले यात्रियों के लिए.
  • Xpress Value – इसमें 15 किलो तक चेक-इन बैगेज शामिल है.
  • Xpress Flex – इसमें फ्लाइट शेड्यूल बदलने की सुविधा दी गई है.
  • Xpress Biz – बिजनेस क्लास यात्रियों के लिए, इसमें 25% तक की छूट और अपग्रेड पर 20% तक की बचत.

FAQs

Q1. Air India Express का ‘Book Direct’ ऑफर कब तक है?

इस ऑफर की अवधि एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है. यात्री वहां चेक कर सकते हैं.

Q2. डायरेक्ट बुकिंग पर कितनी छूट मिलेगी?

डायरेक्ट बुकिंग पर यात्रियों को 20% तक की छूट मिल सकती है.

Q3. क्या स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजंस को अलग डिस्काउंट मिलेगा?

हां, उन्हें न्यूनतम 6% तक की छूट दी जाएगी.

Q4. क्या फेयर लॉक सर्विस का फायदा सभी को मिलेगा?

हां, कोई भी यात्री नाममात्र फीस देकर 7 दिन तक टिकट रेट लॉक कर सकता है.

Q5. क्या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी यह ऑफर लागू है?

हां, यह ऑफर 41 घरेलू और 17 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस पर लागू है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source