&format=webp&quality=medium)
Air India Express Air Force Day sale: एयरफोर्स डे के मौके पर Air India Express ने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में एक खास ऑफर की घोषणा की है. एयरलाइन ने कहा है कि 8 अक्टूबर 2025 को की गई बुकिंग्स पर डिफेंस, पैरामिलिट्री फोर्सेज और उनके परिवारों को घरेलू उड़ानों पर 50% तक की छूट दी जाएगी. यह ऑफर 3 मई 2026 तक की यात्रा के लिए मान्य रहेगा. इस ऑफर का लाभ Air India Express की वेबसाइट (airindiaexpress.com) या इसके iOS और Android ऐप पर की गई बुकिंग पर ही मिलेगा. एयरलाइन ने इस घोषणा के साथ कहा कि यह ऑफर देश की सशस्त्र सेनाओं के साहस, समर्पण और त्याग को सम्मानित करने का एक प्रयास है.
यह छूट सर्विस में मौजूद या रिटायर्ड डिफेंस और पैरामिलिट्री पर्सनल्स, साथ ही उनके डिपेंडेंट्स (परिवार के सदस्य) को दी जाएगी. Air India Express का यह कदम देश के सैनिकों और उनके परिवारों को सस्ते में यात्रा करने का अवसर प्रदान करेगा ताकि वे अपने परिजनों से आसानी से मिल सकें या छुट्टियां मना सकें.
इस ऑफर के तहत घरेलू फ्लाइट्स पर 50% तक की छूट दी जाएगी. यह छूट एयरलाइन के पूरे घरेलू नेटवर्क पर लागू है, जिसमें 43 शहरों को जोड़ा गया है.
इनमें Air Force Stations वाले कई शहर शामिल हैं, जैसे कि अमृतसर, बागडोगरा, बेंगलुरु, चंडीगढ़, ग्वालियर, गुवाहाटी, हिंडन, जम्मू, जोधपुर, कन्नूर, पुणे, पोर्ट ब्लेयर, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम. साथ ही यह नेटवर्क देश के Army Commands (दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पुणे) और Navy Commands (मुंबई, कोच्चि, विशाखापत्तनम और पोर्ट ब्लेयर) को भी जोड़ता है.
Air India Express ने डिफेंस कर्मियों के लिए एक और विशेष सुविधा जारी रखी है. एयरलाइन ने घोषणा की है कि देश की सशस्त्र सेनाओं के सभी सदस्य और उनके परिवारजन सालभर Complimentary Priority Boarding (प्राथमिकता से चढ़ने की सुविधा) का लाभ ले सकेंगे. यह सुविधा Air India Express के सभी घरेलू फ्लाइट्स में मान्य रहेगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.
Air India Express ने बताया कि वह केवल डिफेंस कर्मियों के लिए ही नहीं बल्कि स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन्स और सशस्त्र बलों के डिपेंडेंट्स के लिए भी सालभर विशेष किराया छूट और अन्य लाभ प्रदान करता है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक यात्रियों को सुलभ हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है.
Air India Express देश की पहली प्रमुख एयरलाइन है जिसने हिंदन एयरपोर्ट (Ghaziabad) से सिविल उड़ानें शुरू कीं. वर्तमान में एयरलाइन हिंदन से 9 घरेलू गंतव्यों के लिए 60 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है, जिनमें बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गोवा, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी शामिल हैं. इसके अलावा, दिल्ली (IGI) से यह एयरलाइन 24 घरेलू गंतव्यों के लिए 400 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है.
Air India Express दिल्ली से सीधे इन प्रमुख शहरों को जोड़ती है अमृतसर, अयोध्या, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गोवा, गुवाहाटी, इम्फाल, इंदौर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, लखनऊ, मंगलुरु, मुंबई, नॉर्थ गोवा, पटना, पुणे, रांची, श्रीनगर, पोर्ट ब्लेयर, सूरत, उदयपुर और वाराणसी. इसके साथ ही दो अंतरराष्ट्रीय रूट - मस्कट और शारजाह से भी एयरलाइन दिल्ली को सीधे जोड़ती है. 26 अक्टूबर 2025 से सभी घरेलू उड़ानें दिल्ली के टर्मिनल-1 (T1) से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें टर्मिनल-3 (T3) से संचालित होंगी.
हाल ही में एयरलाइन ने जोधपुर और उदयपुर को अपने नेटवर्क में शामिल किया है और अब इसका नेटवर्क 60 डेस्टिनेशन तक पहुंच गया है. जल्द ही एयरलाइन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी अपनी सेवाएं शुरू करने वाली है.
Air India Express ने कहा कि यह ऑफर देश की वायु सेना और सशस्त्र बलों के प्रति आभार प्रकट करने का एक माध्यम है. एयरलाइन का कहना है कि इस पहल से देश के बहादुर जवानों को अपने परिवार से मिलने, छुट्टियां बिताने और यात्रा की यादगार लम्हे बनाने का अवसर मिलेगा.
FAQs
1. Air India Express का Air Force Day ऑफर कब तक वैध है?
यह ऑफर 8 अक्टूबर 2025 को की गई बुकिंग्स के लिए वैध है और यात्रा 3 मई 2026 तक की जा सकती है.
2. कौन इस ऑफर का लाभ उठा सकता है?
सभी सर्विंग और रिटायर्ड डिफेंस, पैरामिलिट्री कर्मी और उनके परिवारजन इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.
3. यह ऑफर कहां से बुक किया जा सकता है?
यह ऑफर केवल Air India Express की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर की गई बुकिंग्स पर लागू है.
4. क्या यह ऑफर केवल घरेलू उड़ानों पर है?
हां, यह ऑफर केवल घरेलू उड़ानों पर मान्य है.
5. क्या एयरलाइन अन्य यात्रियों के लिए भी छूट देती है?
हां, एयरलाइन छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और सशस्त्र बलों के परिवारों के लिए सालभर विशेष किराया छूट देती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)