&format=webp&quality=medium)
Air India Express ने यात्रियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. अब बेंगलुरु से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए रोजाना डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है. यह नई सुविधा 18 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. इस ऐलान के साथ ही बेंगलुरु और आसपास के यात्रियों को थाईलैंड जाने के लिए नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी मिलेगी. खास बात यह है कि त्योहार और छुट्टियों के सीजन को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने स्पेशल लॉन्च ऑफर भी पेश किया है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-बैंकॉक डायरेक्ट फ्लाइट्स 18 अक्टूबर 2025 से शुरू होंगी.
नई सर्विस के लॉन्च पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को किफायती किराए का ऑफर दिया है.
यात्री इन टिकटों की बुकिंग एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर कर सकते हैं.
बैंकॉक दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन माना जाता है. यह शहर अपने मंदिरों, नाइटलाइफ, स्ट्रीट फूड और शॉपिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है. नई फ्लाइट्स से न केवल छुट्टियां मनाने वाले यात्रियों को फायदा होगा बल्कि बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए भी यह कनेक्टिविटी बेहद सुविधाजनक साबित होगी.
बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस का सबसे बड़ा घरेलू स्टेशन है. यहां से एयरलाइन 440 साप्ताहिक फ्लाइट्स संचालित करती है जो 30 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती हैं. हाल ही में एयरलाइन ने बेंगलुरु से अहमदाबाद, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए भी नई डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू की हैं.
यात्रियों के लिए खास सुविधाएं
FAQs
Q1. बेंगलुरु से बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट कब से शुरू होगी?
एयर इंडिया एक्सप्रेस की डायरेक्ट फ्लाइट 18 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी.
Q2. बेंगलुरु से बैंकॉक फ्लाइट का किराया कितना होगा?
लॉन्च ऑफर के तहत वन-वे किराया ₹9,000 और राउंड ट्रिप ₹16,800 है.
Q3. बेंगलुरु से बैंकॉक फ्लाइट का समय क्या है?
बेंगलुरु से फ्लाइट सुबह 11:00 बजे उड़ान भरेगी और 16:45 बजे बैंकॉक पहुंचेगी.
Q4. बैंकॉक से बेंगलुरु वापसी की फ्लाइट कब मिलेगी?
वापसी की फ्लाइट बैंकॉक से शाम 5:45 बजे चलेगी और रात 8:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.
Q5. एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को क्या खास सुविधाएं देगी?
यात्रियों को Xpress Biz सीट्स, प्रायोरिटी चेक-इन, Gourmair हॉट मील्स और भारतीय कला से सजे टेल डिजाइन का अनुभव मिलेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)