&format=webp&quality=medium)
एयर इंडिया कुछ घरेलू रूट्स पर उडानों की संख्या कम करने वाली है (फाइल फोटो)
Air India ने घरेलू उड़ानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने जून से अगस्त 2026 के बीच कुछ चुनिंदा घरेलू रूट्स पर उड़ानों की फ्रीक्वेंसी अस्थायी रूप से कम करने की घोषणा की है. एयरलाइन का कहना है कि लगातार बढ़ती एविएशन फ्यूल की कीमतों का असर परिचालन लागत पर पड़ रहा है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है.
कंपनी के मुताबिक यह कटौती फिलहाल अस्थायी होगी और जून से अगस्त 2026 की अवधि में लागू रहेगी. एयर इंडिया ने साफ किया है कि हालात और मांग की लगातार समीक्षा की जाएगी. अगर परिस्थितियां सामान्य होती हैं, तो प्रभावित रूट्स पर उड़ानों की संख्या दोबारा बढ़ाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली-पटना एयर इंडिया एक्सप्रेस में आई तकनीकी खराबी, लेट हो गई फ्लाइट, यात्रियों को दिया फुल रिफंड का ऑप्शन!
इससे पहले एयर इंडिया कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी बदलाव और कटौती की घोषणा कर चुकी है. अब घरेलू उड़ानों में कमी का असर भी कई यात्रियों पर पड़ सकता है, खासकर ऐसे समय में जब छुट्टियों और ट्रैवल सीजन के चलते हवाई यात्रा की मांग बढ़ी रहती है.
एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट इस फैसले से प्रभावित होगी, उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में शिफ्ट करने की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा यात्रियों को बिना किसी एक्स्ट्रा चाक्ज के यात्रा की तारीख बदलने या पूरा रिफंड लेने का ऑप्शन भी मिलेगा.
कंपनी का कहना है कि यात्रियों को बदलाव की जानकारी पहले से दी जाएगी ताकि उन्हें कम से कम परेशानी हो. एयरलाइन ने यह भी कहा कि ऑपरेशनल हालात और बाजार की स्थिति के हिसाब से आगे भी फैसले लिए जा सकते हैं.
इधर खबर यह भी है कि IndiGo समेत कुछ अन्य एयरलाइंस भी उड़ानों की संख्या में कटौती पर विचार कर रही हैं. माना जा रहा है कि बढ़ती लागत और सस्टेनेबल प्रैक्टिस पर फोकस के चलते एयरलाइंस खर्च कम करने की दिशा में कदम उठा सकती हैं.
अगर उड़ानों की संख्या घटती है, तो इसका सीधा असर डिमांड और सप्लाई के संतुलन पर पड़ सकता है. ऐसे में छुट्टियों के सीजन में हवाई किरायों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है.
फिलहाल एयर इंडिया ने साफ किया है कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे बदलाव किए जा सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)