Air India करा रही है पैसेंजर्स की मौज! फ्लाइट टिकट पर मिला रही भारी छूट, बस ये कोड करना है अप्लाई

Air India Flight Ticket Discounts: गर्मी की छुट्टियों में कहीं की भी फ्लाइट टिकट बुक करने पर Air India आपको 10 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इसके लिए आपको फ्लाइट टिकट बुक करते समय एक छोटा सा काम करना है.
Air India करा रही है पैसेंजर्स की मौज! फ्लाइट टिकट पर मिला रही भारी छूट, बस ये कोड करना है अप्लाई

Air India Flight Ticket Discounts: अगर आप भारत की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने की सोच रहे हैं, तो Air India आपके लिए एक शानदार मौका लाया है. गर्मी की छुट्टियों में कहीं की भी फ्लाइट टिकट बुक करने पर Air India आपको 10 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इसके लिए आपको फ्लाइट टिकट बुक करते समय एक छोटा सा काम करना है. इसके साथ ही एयर इंडिया ने फ्लाइट बुकिंग, सीट सिलेक्शन और एक्स्ट्रा बैगेज पर जबरदस्त छूट की घोषणा की है, जिससे आप भारी छूट के साथ अपना ट्रैवल प्लान कर सकते हैं.

फ्लाइट टिकट पर 10 फीसदी की छूट

7 अप्रैल 2025 से 13 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस स्पेशल सेल ऑफर में, यात्री अगर एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते हैं, तो उन्हें फ्लाइट बुकिंग पर 10% तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा, यदि आप एक या उससे अधिक साथी यात्रियों के साथ सफर कर रहे हैं, तो सीट सिलेक्शन पर 20% तक की छूट दी जा रही है. अकेले यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए भी सीट सिलेक्शन पर 10% की छूट उपलब्ध है.

यही नहीं, एक्स्ट्रा बैगेज पर भी 40% तक की छूट दी जा रही है, लेकिन यह सुविधा केवल बुकिंग के समय और यात्रा से कम से कम तीन दिन पहले की गई बुकिंग पर ही लागू होगी.

1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट

इसके अलावा, अगर यात्री फ्लाइट बुकिंग करते समय ‘FLYAI’ प्रोमो कोड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें ₹1000 तक की अतिरिक्त छूट प्रति यात्री मिलेगी. यह ऑफर केवल चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ही लागू होगा और छूट केवल बेस फेयर पर दी जाएगी. यह ऑफर केवल वयस्क और बच्चों के लिए मान्य है, शिशुओं पर यह लागू नहीं होता.

18 सितंबर तक ट्रैवल का मौका

यात्रा की तारीखें 7 अप्रैल 2025 से 18 सितंबर 2025 तक की जा सकती हैं, हालांकि कुछ ब्लैकआउट डेट्स जैसे 17 से 20 अप्रैल, 8 से 11 अगस्त, 14 से 19 अगस्त और 22 से 28 अगस्त के बीच की यात्रा पर यह छूट उपलब्ध नहीं होगी. यह ऑफर केवल एयर इंडिया की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीमित सीटों के लिए लागू है. साथ ही, ग्रुप बुकिंग पर यह ऑफर मान्य नहीं होगा और अधिकतम 9 यात्रियों तक की बुकिंग के लिए ही इसे लिया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6