अहमदाबाद विमान हादसे का असर, 19 इंटरनेशनल फ्लाइट्स 15 जुलाई तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

एयर इंडिया अहमदाबाद विमान हादसे के बाद 21 जून से लेकर 15 जुलाई तक 16 इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ान कम करने का फैसला किया है. जानिए रूट्स और कैसे मिलेगा रिफंड.
अहमदाबाद विमान हादसे का असर, 19 इंटरनेशनल फ्लाइट्स 15 जुलाई तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

एयर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें कम की जाएंगी और तीन विदेशी गंतव्यों पर उड़ानें निलंबित की रहेंगी. अहमदाबाद में 12 जून को हुए घातक विमान हादसे के बाद व्यवधानों से जूझ रही टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि इसका उद्देश्य कार्यक्रम स्थिरता बहाल करना और यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना है.

21 जून 2025 से प्रभावी होगी कटौती

एयरलाइन ने बयान में कहा, “ये कटौती 21 जून, 2025 से प्रभावी होगी और कम से कम 15 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी.” दिल्ली-नैरोबी, अमृतसर-लंदन (गैटविक) और गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) पर 15 जुलाई तक सेवाएं निलंबित रहेंगी. इसके अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और सुदूर पूर्व के शहरों को जोड़ने वाले 16 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानों में कमी की जाएगी. आपको बता दें कि एक दिन पहले एयरलाइन ने कहा था कि वह अस्थायी रूप से बड़े आकार वाले विमानों से संचालित उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन रूट्स की उड़ानें हुई कम

क्षेत्ररूट (मार्ग)पुरानी फ्रीक्वेंसी (साप्ताहिक)

नई फ्रीक्वेंसी (साप्ताहिक)

उत्तरी अमेरिकादिल्ली-टोरंटो137
दिल्ली-वैंकूवर75
दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को107
दिल्ली-शिकागो73
दिल्ली-वाशिंगटन (डलेस)53
यूरोपदिल्ली-लंदन (हीथ्रो)2422
बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो)76
अमृतसर-बर्मिंघम और दिल्ली-बर्मिंघम32
दिल्ली-पेरिस1412
दिल्ली-मिलान74
दिल्ली-कोपेनहेगन53
दिल्ली-वियना43
दिल्ली-एम्स्टर्डम75
ऑस्ट्रेलियादिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी75
सुदूर-पूर्वदिल्ली-टोक्यो (हनेडा)76
दिल्ली-सियोल (इंचियोन)54

यात्रियों को मिलेगा रिफंड

बयान में कहा गया, “यह कटौती स्वैच्छिक रूप से उड़ान-पूर्व सुरक्षा जांच बढ़ाने के निर्णय के साथ-साथ पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उत्पन्न अतिरिक्त उड़ान अवधि को समायोजित करने के कारण हुई है.” बृहस्पतिवार को एयर इंडिया ने इन कटौती से प्रभावित यात्रियों से फिर से माफी मांगी. एयरलाइन ने कहा कि वह प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर रही है ताकि उन्हें उनकी पसंद के अनुसार वैकल्पिक उड़ानों में पुनः स्थान, निःशुल्क पुनर्निर्धारण या रिफंड की पेशकश की जा सके.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6