Air India पर गहराया पैसेंजर्स का संकट! अहमदाबाद हादसे के बाद 20% गिरी बुकिंग, किराए में भी 15% तक की कटौती

Air India की उड़ानों की बुकिंग में लगभग 20% की गिरावट आई है, वो भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर. इसके साथ ही, एयर इंडिया के औसत किराए भी 8% से 15% तक कम हो गए हैं.
Air India पर गहराया पैसेंजर्स का संकट! अहमदाबाद हादसे के बाद 20% गिरी बुकिंग, किराए में भी 15% तक की कटौती

Air India की उड़ानों की बुकिंग में लगभग 20% की गिरावट आई है, वो भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर. इसके साथ ही, एयर इंडिया के औसत किराए भी 8% से 15% तक कम हो गए हैं. यह सब पिछले हफ्ते हुए Boeing 787-8 Dreamliner हादसे के बाद हुआ है. यह जानकारी IATO (इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने शुक्रवार को दी.

एयर इंडिया से इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो एयरलाइन के किसी प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया है.

प्लेन हादसे में गई 274 लोगों की जान

Add Zee Business as a Preferred Source

12 जून को लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गई. इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे (यात्री और क्रू मिलाकर). टेकऑफ के कुछ ही समय बाद यह विमान मेघाणीनगर इलाके के एक मेडिकल कॉम्प्लेक्स से टकरा गया. हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई, सिर्फ एक व्यक्ति को छोड़कर, साथ ही जमीन पर मौजूद लगभग 29 लोग भी मारे गए.

बुकिंग में आई भारी कमी

रवि गोसाईं ने कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग में अस्थायी गिरावट देखने को मिली है. रूट के हिसाब से गिरावट का प्रतिशत अलग-अलग है, लेकिन हमारा अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बुकिंग में 18–22% और घरेलू बुकिंग में 10–12% की कमी आई है. हालांकि यह गिरावट केवल यात्रियों की भावनात्मक प्रतिक्रिया है, और समय के साथ विश्वास फिर से बहाल हो जाएगा.”

IATO प्रमुख ने बताया कि एयर इंडिया के कुछ प्रमुख रूट्स पर किराए में भी मध्यम स्तर की कटौती की गई है.

फ्लाइट के किराए में भी आई कमी

उन्होंने कहा, “घरेलू रूट्स पर, जहां एयर इंडिया की टक्कर इंडिगो और अकासा जैसी लो-कॉस्ट एयरलाइंस से होती है, वहां टिकट के दाम औसतन 8–12% कम किए गए हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय रूट्स, खासकर यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए किराए 10–15% तक घटे हैं. यह कटौती एक तरह की प्रमोशनल स्ट्रैटेजी और कम डिमांड की वजह से यील्ड करेक्शन है.”

फ्लाइट कैंसिलेशन में भी हुआ इजाफा

जब उनसे पूछा गया कि क्या टूर ऑपरेटर्स के जरिए बुक की गई एयर इंडिया की फ्लाइट्स में रद्द करने की घटनाएं बढ़ी हैं, तो उन्होंने कहा, “हां, हमें कैंसलेशन में साफ़ बढ़ोतरी दिख रही है, खासतौर पर कॉरपोरेट यात्रियों और हाई-एंड टूरिस्ट्स की तरफ से, जो अब दूसरी एयरलाइनों का रुख कर रहे हैं.”

18 फीसदी बढ़ा कैंसिलेशन

उन्होंने बताया कि पिछले एक हफ्ते में एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15–18% और घरेलू उड़ानों में 8–10% ज्यादा कैंसलेशन देखने को मिले हैं. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो सकती है, क्योंकि किसी सिस्टमेटिक सेफ्टी इश्यू की रिपोर्ट नहीं आई है और DGCA जैसे संस्थानों ने एयर इंडिया की सुरक्षा मानकों को मान्यता दी है.

FAITH (Federation of Associations in Indian Tourism & Hospitality) के महासचिव राजीव मेहरा ने भी जानकारी दी कि एयर इंडिया की बुकिंग में करीब 20% की गिरावट आई है और कुछ खास रूट्स पर जहां अन्य एयरलाइनों से मुकाबला ज्यादा है, वहां किराए लगभग 10% तक सस्ते हो गए हैं.

राजीव मेहरा ने कहा, “एयर इंडिया की बात करें तो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर कुछ खास सेक्टर्स में उसके टिकट अन्य एयरलाइनों की तुलना में लगभग 10% सस्ते हैं. साथ ही हादसे के बाद नई बुकिंग में 15–20% की गिरावट आई है.”

उन्होंने यह भी जोर दिया कि अब सभी एयरलाइनों को अपने एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस पर और अधिक ध्यान देना होगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6