अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद Air India का बड़ा फैसला, बड़े इंटरनेशनल उड़ानों में किया 15 फीसदी कटौती का ऐलान

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद Air India ने एहतियातन अपने बड़े इंटरनेशन विमानों के उड़ान की संख्या में 15 फीसदी कटौती का ऐलान किया है. 
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद Air India का बड़ा फैसला, बड़े इंटरनेशनल उड़ानों में किया 15 फीसदी कटौती का ऐलान

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद Air India गहरे शोक में है. फ्लाइट AI171 के दुखद हादसे में 241 यात्रियों और क्रू सदस्यों की जान चली गई. एयर इंडिया ने इसे एक पारिवारिक क्षति मानते हुए कहा है कि पीड़ितों के परिजन भी हमारी विस्तारित फैमिली का हिस्सा हैं और हम उनके साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं. इसके साथ Air India ने एहतियातन अपने बड़े इंटरनेशन विमानों के उड़ान की संख्या में 15 फीसदी कटौती का ऐलान किया है.

Air India ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच चल रही है और इसी के तहत DGCA ने एयर इंडिया के बोइंग 787-8/9 फ्लीट पर ‘Enhanced Safety Inspection’ लागू की है. Air India के पास ऐसे कुल 33 विमान हैं, जिनमें से 26 की जांच पूरी हो चुकी है और ये सेवा के लिए फिट पाए गए हैं. शेष विमानों की जांच भी अगले कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी.

एयर इंडिया के विमानों की हो रही है जांच

Add Zee Business as a Preferred Source

एहतियात के तौर पर एयर इंडिया अपने बोइंग 777 विमानों की भी अतिरिक्त सुरक्षा जांच करवा रही है. एयर इंडिया ने कहा है कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हम AAIB, DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 फीसदी की कटौती

मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव, यूरोप और पूर्वी एशिया के देशों में लागू नाइट कर्फ्यू, और सुरक्षा जांच के चलते एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में पिछले 6 दिनों में 83 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. इन असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए एयर इंडिया ने यह निर्णय लिया है कि 20 जून से लेकर जुलाई मध्य तक अपने वाइडबॉडी विमान आधारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% कटौती की जाएगी.

क्यों लिया एयर इंडिया ने ये फैसला

इस कदम का उद्देश्य संचालन में स्थिरता लाना, संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना और यात्रियों की असुविधा को कम करना है. एयर इंडिया ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि प्रभावित लोगों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया जाएगा या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट फिर से जारी किया जाएगा. साथ ही, पूर्ण रिफंड का विकल्प भी मौजूद होगा.

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि यह कदम अस्थायी है और स्थिति के सामान्य होते ही सेवाएं बहाल की जाएंगी. एयर इंडिया को उम्मीद है कि यात्रियों, सरकार और भारतवासियों के सहयोग से वह इस त्रासदी से उबर पाएगी और अपनी सेवाओं में फिर से विश्वास कायम कर पाएगी.

मानवता के मोर्चे पर तत्पर सेवा

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और गुजरात सरकार के सहयोग से एयर इंडिया (Air India) ने हरसंभव प्रयास शुरू कर दिए हैं ताकि पीड़ितों के परिवारों को सहायता दी जा सके. टाटा ग्रुप (Tata Group) और एयर इंडिया (Air India) के स्वयंसेवकों को अहमदाबाद में तैनात किया गया है, जो अस्पतालों में परिजनों की मदद कर रहे हैं और मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने में सहायता कर रहे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6