Air India ने 12 जून 2025 को AI171 फ्लाइट के हादसे के बाद “सेफ्टी पॉज़” (Safety Pause) के तहत उड़ानों में कटौती कर दी थी. अब एयर इंडिया ने फ्लाइट्स को धीरे-धीरे बहाल करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि 1 अगस्त से कुछ उड़ानें फिर से शुरू कर दी जाएंगी और 1 अक्टूबर से पूरा शेड्यूल फिर से सामान्य हो जाएगा.
यह “सेफ्टी पॉज़” इसलिए लगाया गया था, ताकि एयरलाइन अपने बोइंग 787 विमानों की अतिरिक्त सुरक्षा जांच कर सके. साथ ही पाकिस्तान और मिडल ईस्ट के एयरस्पेस बंद होने से फ्लाइट टाइम बढ़ने को एडजस्ट भी कर सके.
अहमदाबाद से लंदन रूट
Add Zee Business as a Preferred Source
1 अगस्त से 30 सितंबर के बीच Air India अहमदाबाद और लंदन (हीथ्रो) के बीच हफ्ते में 3 बार उड़ानें शुरू करेगी. अभी तक यह सेवा लंदन (गैटविक) के लिए 5 बार चल रही थी.
कुछ उड़ानें फिर से शुरू, कुछ की संख्या बढ़ी
दिल्ली से लंदन (हीथ्रो) की दो फ्लाइट्स फिर से शुरू की गई हैं. 16 जुलाई से हफ्ते में कुल 24 फ्लाइट्स चलेंगी. 1 अगस्त से दिल्ली से ज़्यूरिख के लिए फ्लाइट्स अब 4 से बढ़ाकर 5 बार होंगी. वहीं दिल्ली से टोक्यो और सियोल के लिए भी अगस्त और सितंबर में उड़ानें फिर शुरू की जाएंगी.
कुछ रूट्स पर कटौती अभी जारी रहेगी
- बेंगलुरु से लंदन की फ्लाइट्स 7 से घटाकर पहले 6 और अब 4 बार हो रही है.
- अमृतसर से बर्मिंघम की फ्लाइट्स 3 से घटाकर 2 की गई थी, जो 31 अगस्त तक वैसी ही रहेगी. इसके बाद 1 सितंबर से फिर से 3 फ्लाइट्स चलेंगी.
- दिल्ली-बर्मिंघम फ्लाइट्स हफ्ते में 3 बार से घटाकर 2 बार कर दी गई है.
- दिल्ली-पेरिस के बीच 1 अगस्त से 12 फ्लाइट्स से घटकर अब हफ्ते में सिर्फ 7 उड़ानें रहेंगी.
- दिल्ली-मिलान फ्लाइट्स 16 जुलाई से 4 की जगह हर हफ्ते 3 उड़ानें होंगी.
- दिल्ली-कोपेनहेगन के बीच फ्लाइट पहले 5 बार जाती थी, अब सिर्फ 3 बार उड़ान भरेगी.
- दिल्ली-वियना में पहले की तरह 4 से घटाकर 3 उड़ानें जारी रहेंगी.
- दिल्ली-एम्स्टर्डम के बीच अभी 7 से घटाकर 5 उड़ानें हो गई हैं, लेकिन 1 अगस्त से फिर से 7 उड़ानें बहाल होंगी.
नॉर्थ अमेरिका रूट्स पर भी असर
- दिल्ली-वॉशिंगटन: हफ्ते में 5 से घटाकर 3 उड़ानें जारी रहेंगी.
- दिल्ली-शिकागो: अभी 3 उड़ानें हैं, अगस्त में बढ़ाकर 4 की जाएंगी.
- दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को: 10 से घटकर 7 उड़ानें की जाएंगी.
- दिल्ली-टोरंटो: 13 से घटाकर 7 फ्लाइट्स की जाएंगी.
- दिल्ली-वैंकूवर: 7 से घटाकर 4 उड़ानें होंगी.
- दिल्ली-न्यूयॉर्क (JFK): 16 जुलाई से 7 की जगह 6 फ्लाइट्स होंगी.
- मुंबई-न्यूयॉर्क (JFK): 1 अगस्त से 7 की जगह 6 उड़ानें होंगी.
- दिल्ली-न्यूयॉर्क (न्यूयॉर्क): 16 जुलाई से 5 से घटाकर 4 उड़ानें होंगी.
ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका रूट्स
- दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी: दोनों रूट्स पर 7 की बजाय 5 फ्लाइट्स हर हफ्ते रहेंगी.
- दिल्ली-नैरोबी: 31 अगस्त तक हफ्ते में 3 उड़ानें चलेंगी, लेकिन 1 से 30 सितंबर तक यह सेवा पूरी तरह सस्पेंड रहेगी.
पूरी तरह से बंद रहने वाली फ्लाइट्स (30 सितंबर तक)
- अमृतसर-लंदन (गैटविक)– हफ्ते में 3 फ्लाइट्स
- गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक)– हफ्ते में 3 फ्लाइट्स
- बेंगलुरु-सिंगापुर – रोज़ाना (7x weekly)
- पुणे-सिंगापुर – हफ्ते में 5 फ्लाइट्स
एयर इंडिया ने कहा है कि 1 अगस्त से 30 सितंबर के बीच जो सेवाएं बहाल नहीं हो सकेंगी, उन्हें शेड्यूल से हटा दिया जाएगा. इससे प्रभावित यात्रियों को नए विकल्पों की पेशकश की जा रही है या तो दूसरी फ्लाइट्स पर री-बुकिंग या फिर फुल रिफंड दिया जा रहा है. एयर इंडिया ने असुविधा के लिए खेद जताया है. अभी भी कंपनी 63 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर हर हफ्ते 525 से ज़्यादा फ्लाइट्स चला रही है, जिसमें शॉर्ट, लॉन्ग और अल्ट्रा लॉन्ग हॉल रूट्स शामिल हैं.