&format=webp&quality=medium)
(File Image)
Akasa Air Fuel Surcharge: मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से अब हवाई सफर भी आम आदमी की पहुंच से दूर होता दिख रहा है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में उछाल के बाद दिग्गज एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) ने अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 'फ्यूल सरचार्ज' लगाने का ऐलान किया है.
इससे पहले, एयर इंडिया (Air India), एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) और इंडिगो (Indigo) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है.
एयरलाइन के अनुसार, पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक हालात के कारण विमान ईंधन की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है. बयान में कहा गया, फ्यूल एयरलाइन के ऑपरेशन कॉस्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत में बढ़ोतरी पूरे विमानन उद्योग की संचालन लागत को प्रभावित करती है.
Akasa Air ने कहा, हम गर्मजोशी भरी और कुशल ग्राहक सेवा, भरोसेमंद संचालन और किफायती किराए देने पर ध्यान केंद्रित रखते हैं, साथ ही ऑपरेशनल एफिशिएंस के उच्चतम मानकों को भी बनाए रखते हैं. हम परिचालन के माहौल पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे और समय-समय पर फ्यूल सरचार्ज की समीक्षा करेंगे.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. कोटक सिक्योरिटीज जैसी दिग्गज ब्रोकरेज फर्में भी पहले ही चेतावनी दे चुकी हैं कि अगर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में संकट जारी रहता है, तो कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)