दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर हादसा, एयर इंडिया विमान A350 के इंजन से टकराया कंटेनर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक घटना ने हलचल मचा दी. एयर इंडिया के A350 विमान से जुड़ा मामला सामने आते ही अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. यह घटना तब हुई जब विमान सुरक्षित लैंडिंग के बाद जब घने कोहरे के बीच रनवे पर टैक्सी कर रहा था.
दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर हादसा, एयर इंडिया विमान A350 के इंजन से टकराया कंटेनर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर गुरुवार को एक हैरान करने वाला हादसा हुआ. एयर इंडिया की नई A350 फ्लाइट, जो न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुई थी, को कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा. इसका कारण था ईरान के हवाई क्षेत्र का अचानक बंद हो जाना.

सुरक्षित लैंडिंग के बाद जब विमान घने कोहरे के बीच रनवे पर टैक्सी कर रहा था, तभी एक ग्राउंड कंटेनर उसके दाहिने इंजन के पास आ गया और टकरा गया. एयर इंडिया ने कहा कि यह विदेशी वस्तु (FOD) से टकराने का मामला है, और इसकी पूरी तकनीकी जांच की जा रही है.

विमान को तुरंत पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया

Add Zee Business as a Preferred Source

टक्कर के तुरंत बाद विमान को निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है. इसका मतलब है कि विमान को जरूरी निरीक्षण और मरम्मत के लिए रोक दिया गया है. इस कारण से कुछ A350 रूट की उड़ानों पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है.

घटना के दौरान के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में देखा गया है कि विमान रनवे पर खड़ा है और ग्राउंड स्टाफ उसके आसपास मौजूद है. वीडियो में इंजन के पास टक्कर के निशान भी दिखाई दे रहे हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

ग्राउंड किए गए एयरबस A350 विमान

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया ने एयरबस A350 विमान को इंजन में खराबी आने के बाद ग्राउंड कर दिया गया है. इस घटना के कारण एयरलाइन के लॉन्ग-हॉल नेटवर्क में संभावित रुकावट हो सकती है. एयर इंडिया के पास छह A350 विमान हैं, जो मुख्य रूप से लंदन और न्यूयॉर्क रूट पर उपयोग किए जाते हैं.

एयर इंडिया के A350 विमान लॉन्ग-हॉल रूट पर महत्वपूर्ण हैं. इसलिए इस विमान के ग्राउंड होने से लंदन और न्यूयॉर्क की उड़ानों पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है. एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से तकनीकी जांच और मरम्मत के बाद ही विमान को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी.

एयरलाइन ने बताया कि यह नुकसान नई दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे में टैक्सींग के दौरान विमान से टकराई एक बाहरी वस्तु के कारण हुआ. दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली यह फ्लाइट, ईरान के अस्थायी एयरस्पेस बंद होने के चलते वापस दिल्ली लौटने को मजबूर हुई.

क्यों बंद हुआ ईरान का एयरस्पेस

ईरान ने अपना एयरस्पेस लगभग पांच घंटे के लिए बंद किया था. इसके पीछे अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सैन्य कार्रवाई की चिंताएं बताई जा रही हैं. इस कारण कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की उड़ानों को रद्द करना, रूट बदलना या देरी करना पड़ा. हालांकि, ईरान ने बाद में एयरस्पेस फिर से खोल दिया, जिससे उड़ानों का संचालन सामान्य हो गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6