काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा फिर से शुरू हो गया है और बुधवार से कैथे पैसिफिक, एयर इंडिया और हिमालय एयरलाइंस की उड़ानें बहाल हो गई हैं. इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी की है और यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें.