मार्केट में आया नया Electric Scooter; एक चार्ज पर 130 km तक की रेंज, कीमत - ₹60,000 से भी कम

ZELIO E Mobility ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Gracy+ का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. यह स्कूटर खासतौर पर शहर में रोजाना सफर करने वाले स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और डिलीवरी पार्टनर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है.
मार्केट में आया नया Electric Scooter; एक चार्ज पर 130 km तक की रेंज, कीमत - ₹60,000 से भी कम

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. लगभग हर कंपनी इलेक्ट्रि टू व्हीलर प्रोडक्ट्स पेश कर रही है ताकि बढ़ती डिमांड को देखते हुए इसका फायदा उठा सकते हैं. कुछ कंपनियां हाई स्पीड स्कूटर बना रहे हैं तो वहीं कुछ कंपनियां लो-स्पीड स्कूटर (Low Speed Scooter) बना रही हैं. ऐसे ही एक कंपनी है Zelio Mobility है, जो लो-स्पीड स्कूटर पर भी फोकस करती है. कंपनी ने हाल ही में एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है. देश की तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ZELIO E Mobility ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Gracy+ का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है. यह स्कूटर खासतौर पर शहर में रोजाना सफर करने वाले स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और डिलीवरी पार्टनर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है. इसकी शुरुआती कीमत ₹58,000 (एक्स-शोरूम) है.

Zelio Gracy+ की खास बातें

नई Gracy+ को 6 बैटरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकें. इसमें दो लिथियम-आयन बैटरी वेरिएंट और चार जेल बैटरी वेरिएंट शामिल हैं. इसकी अधिकतम रेंज 130 किलोमीटर है, जो इसे लंबे सफर के लिए भी उपयुक्त बनाती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

हर वेरिएंट की जानकारी

लिथियम-आयन बैटरी:

60V/30AH बैटरी वाले स्कूटर की कीमत ₹65,000 एक्स-शोरूम है. इस बैटरी की वजह से ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 110 किमी की रेंज देता है. इसके अलावा 74V/32AH बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 69,500 रुपए है और ये सिंगल चार्ज पर 130 किमी की रेंज देता है.

जेल बैटरी वेरिएंट्स की जानकारी

60V/32AH: ₹54,000 में, रेंज 80 किमी
60V/42AH: ₹58,000 में, रेंज 100 किमी
72V/32AH: ₹56,500 में, रेंज 100 किमी
72V/42AH: ₹61,000 में, रेंज 130 किमी

Zelio Gracy+ के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है और यह सिर्फ 1.8 यूनिट बिजली में फुल चार्ज हो जाती है. लिथियम-आयन बैटरी 4 घंटे में और जेल बैटरी 8 से 12 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है. Gracy+ को अब पहले से ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस (180mm) और मजबूत बनावट के साथ पेश किया गया है. इसका वजन 88 किलोग्राम है और यह 150 किलोग्राम तक का भार उठा सकती है. इसमें आगे ड्रम ब्रेक और पीछे डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो सेफ ड्राइविंग के लिए जरूरी है.

Zelio Gracy+ के फीचर्स

स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले, डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), की-लेस स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट अलार्म, पार्किंग गियर, USB चार्जिंग पोर्ट और पेसेंजर फुटरेस्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं. यह व्हाइट, ग्रे, ब्लैक और ब्लू जैसे चार रंगों में उपलब्ध है. ZELIO E Mobility के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, कुनाल आर्य ने कहा कि Gracy+ हमारे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विजन को दर्शाती है। हमने इसे किफायती तो बनाया ही है, साथ ही इसमें परफॉर्मेंस और सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है.

ZELIO ग्राहकों को स्कूटर पर 2 साल की वारंटी और लिथियम बैटरी पर 3 साल की वारंटी दे रही है। कंपनी का देशभर में 400 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क है और 2025 के अंत तक इसे 1,000 तक ले जाने की योजना है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6