&format=webp&quality=medium)
फोटो क्रेडिट - Zelio
मार्केट में एक और स्कूटर आ गया है. टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी Zelio E-Mobility ने ऑटो बाजार में नया व्हीकल लॉन्च किया है. कंपनी ने कॉलेज जाने वाले बच्चों को खास तौर पर ध्यान में रखते हुए ये स्कूटर लॉन्च किया है. इसलिए इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है. कंपनी ने भारत में अपने पॉपुलर लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर X-Men+ 2026 का नया 2026 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है.
कंपनी ने इसे खास तौर पर शहरों में रोजाना आने-जाने वाले लोगों- जैसे स्टूडेंट्स, ऑफिस गोअर्स और डेली कम्यूटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹60,000 रखी गई है.
ये भी पढ़ें: अगले महीने से इस कंपनी के ट्रक और बस होंगे महंगे, CV पोर्टफोलियो की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान, जानें वजहें
नए X-Men+ 2026 वेरिएंट में कंपनी ने फेसलिफ्ट डिजाइन दिया है. यह स्कूटर डार्क नाइट ब्लैक, व्हाइट, मिडनाइट ब्लू और नार्डो ग्रे जैसे नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. यानी अब ग्राहकों के पास अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा विकल्प होंगे.
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 120 किलोमीटर तक चल सकता है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है, जो शहर के ट्रैफिक और छोटी दूरी के सफर के लिए बिल्कुल सही मानी जाती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इसमें 60/72V की BLDC मोटर दी गई है, जो पावर के साथ-साथ एफिशिएंसी का भी ध्यान रखती है. खास बात यह है कि यह स्कूटर सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली की खपत करता है, यानी इसे चलाना जेब पर ज्यादा भारी नहीं पड़ेगा.
कंपनी ने इस बार राइड कम्फर्ट पर भी खास ध्यान दिया है. पुराने 10 इंच के मुकाबले अब इसमें 12 इंच का बड़ा रियर व्हील दिया गया है, जिससे रोड ग्रिप और स्टेबिलिटी बेहतर होती है. इसके अलावा फ्रंट और रियर में हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड का अनुभव देते हैं.
यह स्कूटर 180 किलोग्राम तक की लोडिंग कैपेसिटी के साथ आता है. वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी पहले 5,000 ग्राहकों को मुफ्त सेफ्टी हेलमेट भी दे रही है, जो ग्राहकों के लिए एक अतिरिक्त फायदा है.
ये भी पढ़ें: क्या अब और महंगा होगा घर बनाना? ग्लोबल मेटल मार्केट में मची हलचल, जानें भारत में स्टील और एल्युमीनियम का ताजा भाव!
X-Men+ 2026 वेरिएंट में ग्राहकों को दो तरह के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. इसमें लिथियम और लेड शामिल है. लिथियम बैटरी 4-5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जबकि लेड बैटरी को 8-10 घंटे का समय लगता है. यूजर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं.
साथ ही कंपनी 2 साल की व्हीकल वारंटी और 1 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है, जिससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है.
2021 में शुरू हुई Zelio E-Mobility ने काफी कम समय में अच्छा विस्तार किया है. कंपनी की सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 72,000 यूनिट्स है और इसके पास 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों का बेस है. इसके अलावा देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 350 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क मौजूद है.
कुल मिलाकर, X-Men+ 2026 वेरिएंट उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आता है, जो कम कीमत में स्टाइलिश, किफायती और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं. अच्छी रेंज, कम चार्जिंग कॉस्ट और कई स्मार्ट फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं.
1. X-Men+ 2026 की कीमत कितनी है?
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत ₹60,000 रखी गई है.
2. यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर कितनी रेंज देता है?
यह स्कूटर फुल चार्ज पर करीब 120 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है.
3. इसमें कौन-कौन से बैटरी ऑप्शन मिलते हैं?
इसमें लिथियम और लेड-एसिड दोनों तरह की बैटरी का विकल्प दिया गया है.
4. स्कूटर में क्या खास फीचर्स दिए गए हैं?
इसमें डिजिटल डिस्प्ले, रिवर्स गियर, एंटी-थेफ्ट अलार्म, USB चार्जिंग और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
5. कंपनी की ओर से कोई ऑफर भी दिया जा रहा है?
हां, लॉन्च ऑफर के तहत पहले 5,000 ग्राहकों को मुफ्त सेफ्टी हेलमेट दिया जा रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)