Yezdi और BSA की दो नई Scrambler बाइक्स लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

Yezdi Scrambler 350 और BSA Scrambler 650 भारत में लॉन्च हो गई हैं. Yezdi की कीमत ₹1.99 लाख से शुरू होती है, जबकि BSA Scrambler 650 ₹3.24 लाख से शुरू होती है. दोनों बाइक्स शहर, हाईवे और हल्के ऑफ-रोड के लिए डिजाइन की गई हैं.
Yezdi और BSA की दो नई Scrambler बाइक्स लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

Yezdi और BSA की 2 नई बाइक लॉन्च, जानें क्या है खास ? (फोटो - Classic Legends)

भारत में Scrambler बाइक सेगमेंट को और मजबूत करते हुए Classic Legends ने दो नई बाइक्स लॉन्च की हैं. मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Classic Legends ने भारतीय ऑटो बाजार में 2 नई बाइक उतारी हैं. इसमें एक है Yezdi Scrambler 350 और दूसरी है BSA Scrambler 650. ये दोनों बाइक्स अलग-अलग कैटेगरी के ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं.

कंपनी का फोकस ऐसे राइडर्स पर है जो शहर में भी बाइक चलाना चाहते हैं और वीकेंड पर हल्का ऑफ-रोडिंग भी करना चाहते हैं. इस खबर में इन दोनों मोटरसाइकिल के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है.

Yezdi Scrambler 350 में क्या खास?

Yezdi Scrambler 350 को खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो हल्की, फुर्तीली और स्टाइलिश बाइक चाहते हैं. यह भारत की सबसे हल्की 350cc Scrambler बाइक बताई जा रही है.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • इस बाइक में नया 350cc लिक्विड-कूल्ड ‘Katar’ इंजन दिया गया है.
  • यह इंजन 30 PS की पावर और 30 Nm का टॉर्क देता है.
  • कंपनी का दावा है कि यह बाइक 30 km/l तक का माइलेज दे सकती है.

डिजाइन और फीचर्स

बाइक का डिजाइन क्लासिक Scrambler स्टाइल में है, जिसमें उठा हुआ फ्रंट, कॉम्पैक्ट बॉडी और रग्ड लुक मिलता है. इसका वजन 174 किलोग्राम है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान होता है. इसमें स्पोक व्हील्स, सेमी-नॉबी टायर्स और बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे यह शहर और हल्के ऑफ-रोड दोनों के लिए परफेक्ट बनती है.

Yezdi

कितनी है कीमत?

Yezdi Scrambler 350 की शुरुआती कीमत ₹1,99,950 है. इसके अलग-अलग कलर वेरिएंट ₹2.08 लाख तक जाते हैं.

  • Legacy Black - 1,99,950 रुपए
  • OG Yellow - 2,05,950 रुपए
  • Rogue Red - 2,05,950 रुपए
  • Rally Blue - 2,08,950 रुपए

BSA Scrambler 650 में क्या है खास?

BSA Scrambler 650 उन राइडर्स के लिए है जो ज्यादा पावर, क्लासिक डिजाइन और हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • इस बाइक में 650cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है.
  • ये इंजन 45 PS की पावर और 55 Nm का टॉर्क देता है.
  • यह इंजन खास तौर पर लो और मिड-रेंज टॉर्क के लिए ट्यून किया गया है.

डिजाइन और फीचर्स

BSA Scrambler 650 का डिजाइन क्लासिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल से इंस्पायर्ड है. इसमें बड़ा फ्यूल टैंक, क्रोम फिनिश, फ्लैट सीट और रग्ड लुक मिलता है. यह बाइक हाईवे और लंबी दूरी के लिए ज्यादा आरामदायक और स्टेबल मानी जाती है.

BSA

कितनी है कीमत?

BSA Scrambler 650 की शुरुआती कीमत 3,24,950 रुपए है. यहां अलग-अलग कलर और वेरिएंट की कीमत नीचे है -

  • Raven Black - 3,24,950 रुपए
  • Victor Yellow - 3,32,950 रुपए
  • Thunder Grey - 3,40,950 रुपए

कंपनी का क्या कहना है?

Classic Legends के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने कहा कि Scrambler बाइक्स भारत में वैसा ही बदलाव ला सकती हैं जैसा SUV ने कार मार्केट में किया था. उनके मुताबिक ये बाइक्स शहर और ऑफ-रोड दोनों के लिए बनी हैं.

वहीं बोमन ईरानी ने कहा कि Yezdi हमेशा से स्टाइल और अलग पहचान वाली बाइक रही है और नई Scrambler इस विरासत को आगे बढ़ाती है.

क्या मिलती है वारंटी और सपोर्ट?

दोनों बाइक्स के साथ कंपनी का ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम मिलता है. इसमें 4 साल या 50,000 किमी की वारंटी, 6 साल तक एक्सटेंडेड वारंटी और 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है.

आखिर में आपके काम की बात

Yezdi Scrambler 350 और BSA Scrambler 650 दोनों ही अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से डिजाइन की गई हैं. अगर आप हल्की और सस्ती Scrambler चाहते हैं तो Yezdi बेहतर विकल्प है, जबकि पावर और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए BSA Scrambler 650 सही रहेगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Yezdi Scrambler 350 की कीमत कितनी है?

इसकी शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) है.

Q2 BSA Scrambler 650 में कितना पावर मिलता है?

यह बाइक 45 PS पावर और 55 Nm टॉर्क देती है.

Q3 क्या ये बाइक्स ऑफ-रोडिंग के लिए सही हैं?

हल्की ऑफ-रोडिंग और ट्रेल राइड के लिए ये बाइक्स अच्छी हैं.

Q4 दोनों में से कौन सी बाइक बेहतर है?

अगर बजट कम है तो Yezdi, और ज्यादा पावर चाहिए तो BSA बेहतर है.

Q5 क्या इन बाइक्स पर वारंटी मिलती है?

हां, दोनों पर 4 साल/50,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6